Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उम्रदराज' एक्टर की छोटी 'मम्मी', इन 8 अभिनेत्रियों ने पर्दे पर खुद से बड़े हीरो पर न्यौछावर की ममता

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 04:09 PM (IST)

    बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनकी उम्र उनके ऑनस्क्रीन बेटों से काफी कम है। किसी की उम्र 17 साल का फासला है, तो कोई किसी से 6 साल बड़ा है। ...और पढ़ें

    उम्र में बड़े हीरोई की स्क्रीन पर मां बनी ये अदाकाराएं/ फोटो- Instagram

    उम्र में बड़े हीरोई की स्क्रीन पर मां बनी ये अदाकाराएं/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के इतिहास में कई सालों में बड़ी-बड़ी चीजें बदली हैं। फिल्में बनाने का तरीका बदला, टेक्नोलॉजी बदली यहां तक की मूवीज का रन टाइम भी बदल गया, लेकिन एक चीज जो कभी नहीं बदली वह है छोटी एक्ट्रेस का उम्रदराज एक्टर्स की मां बनना।

    हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर शुरुआत से ही 'मां' का रोल निभाया और उसके बाद उन्हें उसी तरीके से किरदार ऑफर भी हुए। कई बार तो उन्हें फिल्मों में खुद से 6 साल 17 साल बड़े एक्टर्स की भी मां बनना पड़ा। कौन सी हैं वह अभिनेत्रियां जिन्होंने खुद से बड़े एक्टर्स की मां का रोल निभाया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    शीबा चड्ढा

    'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित की मां का किरदार अदा कर चुकी शीबा चड्ढा हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। शीबा ने शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में उनकी मां का रोल अदा किया था। जिस वक्त शीबा ने यह रोल निभाया था, उस वक्त उनकी उम्र महज 46 साल थी, जबकि शाह रुख सात साल बड़े थे। किंग खान की उम्र उस वक्त 53 वर्ष थी।

    यह भी पढ़ें- House Of The Dragon में 32 की एक्ट्रेस का 31 का बेटा, कभी 6 साल छोटी हीरोइन बनी थी Akshay Kumar की मम्मी

    _ - 2026-06-27T155300.785

    मोना सिंह

    खुद से बड़े एक्टर की मां का रोल अदा करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नाम 'मोना सिंह' का भी है। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में उन्होंने आमिर खान की मां 'गुरप्रीत कौर चड्ढा' का किरदार अदा किया था, जो बेटे को चुनौतियों का सामना करना सिखाती है। जब मोना ने यह किरदार निभाया था, तो उनकी उम्र महज 40 वर्ष थी, जबकि आमिर उस वक्त 57 साल के थे। दोनों की उम्र में 17 साल का फर्क था।

    खबरें और भी

    _ - 2026-06-27T155511.308

    सोनाली कुलकर्णी

    मराठी-हिंदी और तमिल सिनेमा में अभिनय का लोहा मनवा चुकीं सोनाली कुलकर्णी भी उम्रदराज एक्टर सलमान खान की मां का रोल अदा कर चुकी हैं। वह कटरीना कैफ और दिशा पाटनी स्टारर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में सलमान की मां बनी थीं। सोनाली रियल लाइफ में सलमान से 9 साल छोटी हैं।

    salman khan 11

    ऋचा चड्ढा

    ऑनस्क्रीन खुद से बड़े एक्टर की मां का किरदार अदा करने वालों में एक नाम अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी हैं, जिन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में कई सफल फिल्में दी हैं, लेकिन अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उन्होंने खुद से 10 साल बड़े एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां का रोल अदा किया था। जब ऋचा ने यह रोल निभाया था, उस समय उनकी उम्र महज 25-26 साल की थी।

    _ - 2026-06-27T160010.244

    शेफाली शाह

    शेफाली शाह के लिए खुद से 6 साल बड़े एक्टर अक्षय कुमार की मां का रोल अदा करना कितना असहज था, इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'वक्त' में शेफाली शाह ने खुद से बड़े अमिताभ बच्चन की न सिर्फ पत्नी का रोल अदा किया, बल्कि वह उस वक्त 38 साल के अक्षय की मां बनी थीं, जबकि उनकी खुद की उम्र 33 साल थी।

    _ - 2026-06-27T160139.651

    नरगिस

    नरगिस दत्त ने अपने करियर के पीक पर मां की भूमिका अदा की थी। वह साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां बनी थीं। जहां सुनील दत्त नरगिस से उम्र में सिर्फ पांच दिन बड़े थे, तो वहीं राजेंद्र कुमार उनसे 2 साल बड़े थे।

    _ - 2026-06-27T160237.917

    राखी

    राखी भी पर्दे की फेवरेट मां हैं, उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में केवल मां की भूमिका अदा की है। 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'शक्ति' में राखी ने अपनी उम्र से 5 साल बड़े सदी के महानायक अमिताभ बचन की मां का रोल अदा किया था। यह वहीं राखी थीं, जिन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ की प्रेमिका की भूमिका भी निभाई।

    shkati

    रीमा लागू

    रीमा लागू भी स्क्रीन पर फेवरेट मां रही हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अलग-अलग एक्टर्स की मां का रोल अदा किया है। साल 1993 में रिलीज हुई 'श्रीमान आशिक में ऋषि कपूर की मां का रोल अदा किया था। जिस वक्त रीमा लागू ने यह किरदार निभाया था, उनकी उम्र सिर्फ 36 साल की थी, जबकि ऋषि कपूर 41 बरस के थे। दोनों की उम्र में पांच साल का फासला था।

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! अक्षय-सैफ की सस्पेंस थ्रिलर Haiwaan की आ गई रिलीज डेट, 18 साल बाद 'खिलाड़ी'-'अनाड़ी' मचाएंगे तहलका