Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Siddhant Chaturvedi ने गिटार बजाकर एन्जॉय की बर्थडे पार्टी, 'गर्लफ्रेंड' Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 07:06 PM (IST)

    Siddhant Chaturvedi आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने इस खास दिन को अपने करीबी लोगों के साथ एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर सिद्धांत ने अपने ज ...और पढ़ें

    सिद्धांत चतुर्वेदी की बर्थडे फोटोज पर नव्या ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिद्धांत चतुर्वेदी की बर्थडे फोटोज पर नव्या ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 31 साल के हुए सिद्धांत चतुर्वेदी
    2. दोस्तों के साथ सिद्धांत ने बनाया जन्मदिन
    3. सिद्धांत के पोस्ट पर नव्या ने किया रिएक्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Siddhant Chaturvedi Birthday Celebration: हैंडसम हंक सिद्धांत चतुर्वेदी आज 31 साल के हो गए हैं। अभिनेता को सोशल मीडिया पर फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं। सिद्धांत ने अपना खास दिन कैसे और किसके साथ मनाया है, इसकी झलकियां एक्टर ने शेयर की हैं।

    सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी प्राइवेट लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता बहुत कम ही अपनी लव लाइफ की बात का जवाब देते हैं। इन दिनों उनका नाम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी तक दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें- घुंघराले बाल बन गए थे Siddhant Chaturvedi के लिए मुसीबत, पहली बार छलका एक्टर का दर्द

    सिद्धांत ने दोस्तों संग की बर्थडे की पार्टी

    29 अप्रैल 2024 को सिद्धांत चतुर्वेदी अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। तस्वीरों में सिद्धांत को अपनी बर्थडे पार्टी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में अभिनेता गिटार बजा रहे हैं और डांस कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

    बाकी तस्वीरों में सिद्धांत चतुर्वेदी ने दोस्तों संग पोज दिया है। आखिरी में ढेर सारी फोटो कार्ड्स हैं, जिनमें से एक फोटो में एक लड़की दिखाई दे रही है। ब्लैक ड्रेस में लड़की का फेस नहीं दिख रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिद्धांत ने फैंस को विशेज भेजने के लिए शुक्रिया किया है।

    खबरें और भी

    सिद्धांत के पोस्ट पर नव्या नवेली ने किया रिएक्ट

    सिद्धांत के बर्थडे पर अभी तक उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अभिनेता के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। श्वेता की लाडली ने पोस्ट को लाइक किया है। 

    क्या नव्या और सिद्धांत कर रहे डेट?

    बता दें कि नव्या और सिद्धांत का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किए जा चुके हैं। कई बार उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जाता है कि वे साथ में वेकेशन मना रहे हैं। एक बार श्वेता बच्चन को भी सिद्धांत के साथ डिनर एन्जॉय करते देखा गया था। हालांकि, सिद्धांत या नव्या में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। 

    यह भी पढ़ें- 'नजर लग जाती है...', Siddhant Chaturvedi रिलेशनशिप को रखना चाहते हैं प्राइवेट, अमिताभ की नातिन को कर रहे डेट!