Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navya Naveli Nanda ने शेयर की स्टनिंग फोटोज, मामा अभिषेक बच्चन का कमेंट जीत लेगा दिल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 07:07 PM (IST)

    Navya Naveli Nanda Photos बिग बी की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्व ...और पढ़ें

    नव्या नवेली नंदा की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    नव्या नवेली नंदा की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. नव्या नवेली नंदा ने शेयर की स्टनिंग तस्वीरें
    2. पेरिस फैशन वीक में किया रैंप वॉक
    3. यहां देखें उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Navya Naveli Nanda Photos: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं और फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। अब रविवार को नव्या ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपना किलर लुक देते हुए नजर आ रही हैं।

    नव्या ने शेयर की तस्वीरें

    बॉलीवुड की फेमस और सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड में से एक नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नव्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। यहां तक की उनके फैंस भी इन तस्वीरों से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। तस्वीरों में नव्या का व्हाइट कलर के वनपीस में हॉट और बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। नव्या ने यह तस्वीरें पेरिस में क्लिक करवाई हैं।

    यह भी पढ़ें: KBC 15: पीरियड्स के दौरान इस तरह महिलाओं की मदद करती हैं नव्या, नातिन की बात बताकर गर्व से फूले अमिताभ बच्चन

    मामा अभिषेक बच्चन ने किया कमेंट

    इस ड्रेस में नव्या ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर रखते हुए अपने लुक को पूरा किया है। फैंस को भी उनकी यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने इन पर कमेंट करते हुए नव्या के लुक की तारीफ की है। इसके साथ ही जोया अख्तर, सोनाली बेंद्रे, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे और नव्या के मामा यानी अभिषेक बच्चन ने भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट किए हैं।

    पेरिस फैशन वीक में किया डेब्यू

    बता दें कि हाल ही में नव्या ने पेरिस फैशन वीक से अपना डेब्यू किया है। इस इवेंट में नव्या के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी भाग लिया और रैंप वॉक की। श्वेता बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नव्या नवेली नंदा पेरिस फैशन वीक में रेड कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान श्वेता और उनकी मां एक्ट्रेस जया बच्चन भी नव्या का हौसला बढ़ाने के लिए इवेंट में शामिल हुईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में डोसे का मजा लेते दिखीं Navya Naveli Nanda, रिक्रिएट किया 'थ्री इडियट्स' का आइकॉनिक सीन