Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navya Naveli ने किया ऐश्वर्या राय को इग्नोर, गुस्साए फैंस बोले - चाची के बाद मामी को भी सपोर्ट करो

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 03:47 PM (IST)

    नव्या नवेली ने हाल ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया जो उनकी मामी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। ऐश्वर्या राय के फैंस ...और पढ़ें

    नव्या नवेली नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन
    नव्या नवेली नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन

    HighLights

    1. बेटी आराध्या भी साथ में आईं नजर
    2. ऐश्वर्या राय ने अपने लुक से खींचा सबका ध्यान
    3. फैंस को नहीं पसंद आया नव्या का कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपने लुक्स और ब्रांड्स के साथ जुड़े होने की वजह से आज भी कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। ऐश्वर्या कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेट करती हैं जिसकी वजह से उन्हें देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी फेम मिलता है। लेकिन अब एक रिक्शन से पता चल रहा है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली महिला खुद बच्चन परिवार की 'पसंदीदा सदस्य' नहीं हैं।

    काफी समय से कई खास मौके पर ऐसा देखा गया है कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ को सपोर्ट नहीं करता है और ना ही कोई सम्मान मिलने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देता है। अब हाल ही में नव्या के एक कमेंट ने इस बात को और हवा दे दी है। वहीं काफी समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की भी खबर आ रही थी।

    यह भी पढ़ें: Paris Fashion Week 2024 में लाल परी बन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट ने मैटेलिक ड्रेस में किया धांसू डेब्यू

    नव्या ने किया आलिया की फोटो पर कमेंट

    दरअसल पेरिस फैशन वीक 2024 में आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ने ही रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। आलिया ने जहां मैटेलिक कॉर्सेट पहना हुआ था वहीं ऐश बलून हैम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। इवेंट से कुछ तस्वीरों को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था जिसपर श्वेता बच्चन की बेटी नव्या ने रिएक्ट किया है। फैंस को नव्या का इस तरह आलिया को सपोर्ट करना और मामी एश्वर्या को इग्नोर करना पसंद नहीं आया। ये लोग जमकर उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे।

    Navya Comments on Alia's #WorthIt post. Rift in family is so evident now.

    byu/Senior-Explorer11 inBollyBlindsNGossip

    ट्रोलर्स ने की नव्या की आलोचना

    एक यूजर ने लिखा- ‘ऐश्वर्या क्वीन थी है और वो ही रहेगी।’ एक अन्य ने लिखा- ‘चाची की सपोर्ट हो गया हो तो थोड़ी मामी को भी चेयरअप कर दो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या राय की तारीफ इनसे नहीं होगी. क्योंकि नानी-मम्मी ने मना किया होगा। एक अन्य ने लिखा- ‘थोड़ा सपोर्ट अपनी मामी को भी कर लो बहन।’

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai का हेयरस्टाइल देख फैंस ने की तौबा-तौबा, बोले- इन्होंने अपने रोलर्स क्यों नहीं निकाले