यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहू Alia Bhatt और बेटे Ranbir Kapoor को नीतू ने दी खास सलाह, करण के शो में कर दिया खुलासा
Neetu Kapoor Advice For Alia-Ranbir कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan) में बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो खूबसूरत हसीनाओं को सालों बाद एक साथ देख फैंस क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neetu Kapoor Advice For Alia-Ranbir: करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan) का नया एपिसोड आज यानी गुरुवार को टेलीकास्ट हो चुका है, जिसमें नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और जीनत अमान (Zeenat Aman) नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो खूबसूरत हसीनाओं को सालों बाद एक साथ देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शो में करण ने नीतू कपूर और जीनत अमान से कई पुराने राज खुलवाए। इस दौरान नीतू कपूर ने अपने बेटे और बहू को लेकर एक खास एडवाइज भी दी।
यह भी पढ़ें- Neetu Kapoor की बहू आलिया भट्ट और अपनी समधन से होती है आए दिन खिटपिट, फैमिली का ये सदस्य है झगड़े की वजह
करण ने नीतू से रैपिड-फायर में पूछा ऐसा सवाल
करण जौहर के इस शो का मजेदार गेम होता है रैपिड-फायर। इस दौरान करण अपने मेहमान से ऐसे सवाल पूछते हैं, जिसका खुलासा उन्हें न चाहकर भी करना होता है। तो इस बार भी करण ने नीतू और जीनत के साथ रैपिड-फायर खेला। ऐसे में करण ने उनसे ऋषि कपूर के साथ अपनी शादी से एक बात शेयर करने के लिए कहा, जिसे वह चाहती हैं कि बहू आलिया भट्ट और बेटा रणबीर कपूर भी अपनाएं।

नीतू कपूर ने बहू और बेटे को खास एडवाइज
इस सवाल के जवाब में नीतू कपूर ने कहा, "कुछ नहीं."। यह बताते हुए कि वह ऐसा क्यों सोचती है उन्होंने कहा, “आजकल के जमाने में जो करना है करो, बस खुश रहो.. और आज हर पीढ़ी अलग है। मैं जिस दौर से गुजरी। मैं उनसे वैसा ही करने की उम्मीद नहीं कर सकती। इसलिए वो अपनी इमोशन्स को जानते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बहू Alia Bhatt को छोड़ Ranbir Kapoor की एक्स गर्लफ्रेंड के फैशन की दीवानी हैं नीतू कपूर, खुद किया खुलासा
नीतू कपूर ने बताया अपना सीक्रेट क्रश
इतना ही नहीं शो में करण जौहर ने नीतू से उनके सीक्रेट क्रश के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने अपने बिंदास अंदाज में अपने क्रश के बारे खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, 'शशि कपूर' उनके क्रश रह चुके हैं। वह उन्हें बेहद पसंद थे। ये जवाब सुनकर करण जौहर भी चौंक जाते हैं।