Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neetu Kapoor की बहू आलिया भट्ट और अपनी समधन से होती है आए दिन खिटपिट, फैमिली का ये सदस्य है झगड़े की वजह

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 02:50 PM (IST)

    Neetu Kapoor Fight With Alia Bhatt नीतू कपूर अपनी प्यारी सी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस कम ही जा ...और पढ़ें

    Neetu Kapoor की बहू आलिया भट्ट और अपनी समधन से होती है अक्सर लड़ाई / फोटो- Instagram
    Neetu Kapoor की बहू आलिया भट्ट और अपनी समधन से होती है अक्सर लड़ाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. आलिया भट्ट से इस बात पर लड़ बैठती हैं नीतू कपूर
    2. फैमिली का ये मेंबर बनता है झगड़े की वजह
    3. कॉफी विद करण 8 में नीतू कपूर ने किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neetu Kapoor In KWK 8: 65 साल की नीतू कपूर इस वक्त लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से एक बार फिर से फैन्स का दिल जीतती हुईं तो नजर आ ही रही हैं, लेकिन इसके अलावा पैपराजी संग उनका विनम्र व्यवहार और सोशल मीडिया पर उनकी प्रेजेंस भी उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं।

    पहली बार नीतू कपूर एवरग्रीन एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8 का हिस्सा बनी। इस शो में उन्होंने अपने क्रश से लेकर, ऋषि कपूर के साथ अपने सफर और जया बच्चन के पैपराजी पर भड़कने तक पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    अब हाल ही में नीतू कपूर ने बताया कि उनका उनकी बहू आलिया भट्ट और समधन सोनी राजदान से आए दिन किस बात पर झगड़ा होता है।

    परिवार के इस सदस्य के कारण होता है आलिया-नीतू कपूर का झगड़ा

    Koffee With Karan 8 में नीतू कपूर ने हाल ही में कपूर परिवार और अपनी बहू आलिया भट्ट संग अपने रिश्ते पर दिल खोलकर बात की। चैट शो में नीतू कपूर ने करण जौहर से अपनी पोती राहा के बारे में भी ढेर सारी बातें की। उन्होंने 'कॉफी विद करण' में बताया कि उनकी 'राहा' को लेकर आलिया भट्ट और सोनी राजदान से बहुत ज्यादा लड़ाई होती है।

    यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor: पैपराजी संग झगड़े पर नीतू कपूर ने खोली जया बच्चन की पोल, बोलीं- 'वो जानबूझकर ऐसा करती हैं'

    क्योंकि अब राहा एक साल की हो चुकी हैं, ऐसे में नीतू कपूर उन्हें पहला शब्द 'पापा' बोलना सिखा रही हैं, लेकिन सोनी राजदान और आलिया भट्ट इस बात पर लड़ पड़ते हैं कि रणबीर की बेटी पहला शब्द 'मम्मा' बोलेंगी। नीतू कपूर ने ये भी बताया कि आलिया ने उन्हें बताया कि राहा ने पहला शब्द 'मम्मा' बोला है, जिसके बाद वह अपनी बहू कि खिंचाई करने लगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    क्रिसमस के मौके पर रणबीर-आलिया ने दिखाई थी बेटी की झलक

    आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का स्वागत साल 2022 में छह नवम्बर को किया था। दो महीने पहले ही उनकी लाडली राहा एक साल की हुई हैं। हालांकि, एक साल तक रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी को पैपराजी की नजरों से बिल्कुल दूर रखा हुआ था।

    लेकिन बीते महीने क्रिसमस के खास मौके पर उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक फैन्स और पैपराजी को दिखाई। उनकी बेटी को देखने के बाद लोगों को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की याद आ गयी।

    यह भी पढ़ें: बहू Alia Bhatt को छोड़ Ranbir Kapoor की एक्स गर्लफ्रेंड के फैशन की दीवानी हैं नीतू कपूर, खुद किया खुलासा