Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neetu Kapoor: पैपराजी संग झगड़े पर नीतू कपूर ने खोली जया बच्चन की पोल, बोलीं- 'वो जानबूझकर ऐसा करती हैं'

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 01:19 PM (GMT+05:30)

    Koffee With Karan Season 8 नीतू कपूर ने करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में हिस्सा लिया। उनके साथ जीनत अमान भी शो में शामिल हुईं। बातचीत के ...और पढ़ें

    पैपराजी संग झगड़े पर नीतू कपूर ने खोली जया बच्चन की पोल, (X Image)
    पैपराजी संग झगड़े पर नीतू कपूर ने खोली जया बच्चन की पोल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जया बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर पैपराजी संग अपने झगड़े को लेकर चर्चा बटोरती हैं। एक्ट्रेस को बिल्कुल नहीं पसंद कि पैप्स उनकी फोटो क्लिक करें। वहीं, अब पैपराजी संग जया बच्चन के अनबन वाले रिश्ते पर नीतू कपूर ने रिएक्ट किया है।

    नीतू कपूर ने करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में हिस्सा लिया। उनके साथ जीनत अमान भी शो में शामिल हुईं।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में नीतू कपूर ने खोला राज, बताया- बहुत सख्त ब्वॉयफ्रेंड थे Rishi Kapoor

    नीतू कपूर ने जया के लिए कही ये बात

    नीतू कपूर, जया बच्चन के साथ साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कॉफी विद करण में उन्होंने जया बच्चन को लेकर खुलकर बात की। इस बीच पैपराजी संग उनके रिश्ते के बारे में भी बताया। नीतू कपूर ने कहा कि वो ऐसे जानबूझकर करती हैं।

    दोनों की मिलीभगत

    जया बच्चन और पैपराजी के झगड़े पर नीतू कपूर ने कहा कि ऐसा एक बार हुआ था, फिर वो ऐसा करने लग गईं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि पैपराजी को डांटने में जया बच्चन को मजा आता है। वहीं, दूसरी तरफ पैपराजी में जया जी की डांट एंजॉय करते हैं। इस झगड़े में दोनों को मजा आता है। नीतू कपूर ने ये भी कहा कि जया बच्चन भले फोटो लेने के लिए पैपराजी पर भड़क जाती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बिल्कुल भी ऐसी नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: नीतू कपूर को अपने 'ससुर' पर ही था क्रश, करण जौहर के शो में जीनत अमान ने भी खोले राज

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    क्या बोले करण जौहर ?

    करण जौहर ने जया बच्चन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बहुत प्यारी है। हर कोई डर जाता है, जब वो आती हैं और रिएक्शन होता है- बस हो गया। करण ने भी कहा कि उन्हें पैपराजी को डांटने में मजा आता है और पैपराजी डांट खाना एंजॉय करते हैं।  

    खबरें और भी