विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी के साथ Priyanka Chopra का मस्ती भरा वीडियो देख गदगद हुए फैंस, मालती मैरी की स्वीट स्माइल ने जीता दिल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 15 May 2023 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2023 10:25 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। मालती अक्सर ही ...और पढ़ें

File Photo of Priyanka Chopra with Maltie Marie
File Photo of Priyanka Chopra with Maltie Marie

नई दिल्ली, जेएनएन। खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल की स्टार हैं। पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में यह एक्ट्रेस इंडिया पहुंचीं, जहां उन्होंने कजिन परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी में शिरकत की। प्रियंका इस दौरान काफी रिलैक्स और मस्तीभरे मूड में नजर आईं। परिणीति की सगाई के बाद एक्ट्रेस ने मालती के साथ मदर्स डे एंजॉय किया।

निक ने कही प्रियंका के लिए ये बात

निक जोनस ने मदर्स डे के मौके पर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए स्वीट मेसेज शेयर किया। उन्होंने मालती के साथ प्रियंका की क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें मालती अपनी मां के कंधे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हैप्पी मदर्स डे माय लव। आप बहुत अच्छी मां हो। आपकी वजह से हर दिन मेरा और मालती मैरी का दिन अच्छा बीतता है।''

निक ने दिखाई प्रियंका और मालती की मस्ती की झलक

इस कैप्शन के जवाब में प्रियंका ने भी निक के लिए अपना प्यार भेजा। उन्होंने लिखा कि आई लव यू जान। मुझे मां बनाने के लिए आपका धन्यवाद।

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें प्रियंका, मालती के साथ दौड़ लगाते हुए रोड क्रॉस करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान मालती की हंसी देखने लायक है। प्रियंका के लिए निक का यह स्वीट रोमांटिक मेसेज उनके फैंस को काफी पसंद आया। सभी ने इस ब्यूटिफुल जोड़ी की केमेस्ट्री की तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिये 15 जनवरी, 2022 को मालती मैरी की मां बनीं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह और निक घर पर नहीं होते, तो मधु चोपड़ा (प्रियंका की मां) या डेनिस (निक जोनस की मां) मालती की देखभाल करती हैं।