'कुछ फिल्मों की कुंडली होती है...', No Entry के सीक्वल पर नहीं लगा ताला, निर्देशक ने दी गुड न्यूज
दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल छोड़ने के बाद ऐसी खबरें थीं कि फिल्म बंद हो सकती है। हालांकि, निर्देशक अनीस बज्मी ने फैंस को अ ...और पढ़ें
-1781009994256_m.webp)
नो एंट्री का सीक्वल नहीं हुआ डिब्बाबंद/ फोटो- Instagram
HighLights
डिब्बाबंद नहीं हुई कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री 2'
निर्देशक अनीस बज्मी ने लगाई मुहर
स्क्रिप्ट को लेकर डायरेक्टर ने बोली ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर एक लंबे समय से चर्चा थी। बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में पहले वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य कलाकार थे। हालांकि, 'नो एंट्री 2' से दो एक्टर्स ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही हाथ पीछे खींच लिया है।
'नो एंट्री 2' के शेड्यूल में आ रहे चैलेंज और कास्ट में हुए बदलाव के बीच अब अनीस बाजमी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल आ रहा है और मूवी जिस तरह से प्लान की गई थी, उस तरीके से ट्रैक पर चल रही है।
'100 परसेंट फिल्म आ रही है'- अनीस बज्मी
'भूल भुलैया 2' के निर्देशक अनीस बज्मी ने 'नो एंट्री-2' पर मुहर लगाते हुए कहा, "100 प्रतिशत यह मूवी बन रही है। कुछ फिल्मों की कुंडली होती है। मैं मानता हूं कि कुंडली होती है, कभी कोई फिल्म जल्दी बन जाती है, कभी कोई देर से बनती है। लेकिन इंशाअल्लाह..हम सबकी कोशिश है कि ये फिल्म जरूर बने।" उन्होंने इस इंटरव्यू में यह भी कन्फर्म किया कि इस कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को लाने में पूरी टीम एकजुटता से लगी हुई है।
स्क्रिप्ट में अपना कॉन्फिडेंस दिखाए हुए अनीस बज्मी ने बताया कि 'नो एंट्री 2' उनके द्वारा लिखी गई सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक है। उन्होंने कहा, "मैंने इस फिल्म को बहुत प्यार से लिखा है। ये मेरी बेस्ट रिटर्न फिल्म्स में से एक है। थोड़ा वक्त लग रहा है, पर ये मूवी जरूर बन रही है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Welcome डायरेक्टर संग होगी अक्षय कुमार की वापसी, अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल
-1781010043778.jpg)
सब बहुत एक्साइटेड हैं मूवी के लिए-अनीस बज्मी
अनीस बज्मी ने 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर आएग कहा, "जो भी लोग इस मूवी से जुड़े हुए हैं, वह सब इसके लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं और लोग इस मूवी को जरूर पसंद करेंगे।" आपको बता दें कि नो-एंट्री 2 लगातार अपनी बदलती हुई कास्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। बोनी कपूर ने शुरुआत में यह मूवी वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और बेटे अर्जुन कपूर के साथ अनाउस की थी, लेकिन बाद में दिलजीत दोसांझ शेड्यूल में बदलाव के कारण फिल्म से आउट हो गए। बोनी कपूर ने यह क्लियर किया था कि यह डेट इशू के कारण म्यूचअल डिसीजन था।
इसके बाद ऐसी भी खबरे आई कि वरुण धवन ने भी फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि उनकी अभी कास्ट से बातचीत चल रही है। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि शाहिद कपूर 'नो एंट्री-2' का हिस्सा होंगे, लेकिन अभी तक इस पर किसी तरह की कन्फर्मेशन नहीं आई।