Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi Pics: व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं नोरा फतेही, एक्ट्रेस का ये ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 03:58 PM (IST)

    Nora Fatehi Latest Pics बी टाउन डीवा नोरा फतेही अपनी ब्यूटी और कमाल के डांस के लिए हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। अपने दिलकश अंदाज की वजह नोरा आए दि ...और पढ़ें

    सामने आईं नोरा फतेही की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-instagram)
    सामने आईं नोरा फतेही की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. नोरा फतेही की लेटेस्ट तस्वीरें हैं कमाल
    2. फैंस को रास आईं नोरा ये फोटो
    3. ट्रेडिशनल लुक में नोरा की फोटो हुईं वायरल

    नई दिल्ली जेएनएन: Nora Fatehi Shares Latest Pics: बात जब ऐसे कलाकार की जाए जो डांस और एक्टिंग में अपना जलवा बिखरने के लिए मशहूर होता है, तो उस कड़ी में नोरा फतेही का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी बेबाक खूबसूरती और कमाल के डांस के लिए नोरा काफी जानी जाती हैं।

    जितना फैंस नोरा फतेही के डांस के दीवाने हैं, उससे कहीं ज्यादा वे एक्ट्रेस की ब्यूटी पर फिदा रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें नोरा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।

    नोरा की लेटेस्ट तस्वीरें हैं कमाल

    सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 9 से अपनी खास पहचान बनाने वालीं नोरा फतेही आज इंडस्ट्री में एक खास मुकाम पर हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते आए दिन नोरा की शानदार तस्वीरें और कमाल के डांस वीडियो लाइमलाइट का हिस्सा बनते रहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    इस बीच गौर करें नोरा फतेही की लेटेस्ट तस्वीरों की तरफ तो शुक्रवार को बी टाउन एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बेहतरीन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि व्हाइट और रेड कॉम्बिनेशन वाली स्टाइलिश साड़ी में नोरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन फोटो के जरिए नोरा अपने कातिलाना हुस्न का कहर फैंस पर बरपा रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    नोरा फतेही की ये लेटेस्ट तस्वीरें इतनी लाजवाब हैं, जो आपके दिल को आसानी से जीत लेंगी। फैंस को भी नोरा के ट्रेडिशनल लुक की ये फोटो काफी पसंद आ रही हैं, जिसके चलते वे एक्ट्रेस की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

    व्हाइड साड़ी में नोरा फतेही के इस ट्रेडिशनल लुक को देखकर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने नोरा के इन लेटेस्ट फोटो पर कमेंट कर लिखा है- ''आप सच में हद से ज्यादा खूबसूरत है।''

    दूसरे यूजर ने लिखा है- ''वाह क्या सुंदरी हो तुम।'' इसके अलावा नोरा फतेही के तमाम चाहने वाले उनकी इन फोटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Jawan: रियल लाइफ में बेहद गॉर्जियस है 'जवान' की ये ब्यूटी, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

    Jawan: शाह रूख खान की लकी चार्म है ये एक्ट्रेस, 'जवान' से पहले इन फिल्मों में रहा 100% सक्सेस रेट