यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nora Fatehi सवा ₹2 लाख का लुई विटो का बैग लेकर डांस क्लास जाती आई नजर, देखें वायरल तस्वीरें
Nora Fatehi Louis Vuitton Bag Cost नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्हें मुंबई में एक डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया है। उन्होंने एक महंगा बैग ले ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Louis Vuitton Bag Cost: फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही को हाल ही में मुंबई में एक डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कैजुअल ड्रेस किया था लेकिन सभी की नजर उनके बैग पर जाकर टिक गई। दरअसल वह लुई विटो का बैग लेकर चल रही थी। इसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
नोरा फतेही क्यों हैं फेमस?
नोरा फतेही अपनी डांसिंग के अलावा फैशन और लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इसी के चलते, उनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार डांस किया है। इसी के चलते, वह कई लोगों की पसंदीदा बन गई है। अब उन्होंने अपनी अपियरंस से सभी का ध्यान आकर्षित किया हैं। हाल ही में, उन्हें मुंबई में देखा गया था। इस अवसर पर वह एक स्टूडियो में डांस क्लास अटेंड करने जा रही थी। उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। वहीं, उन्होंने एक शानदार बैग ले रखा था।
नोरा फतेही को मुंबई में कहां स्पॉट किया गया है?
नोरा फतेही ने पिंक क्रॉप टॉप और ब्लैक टैंक टॉप पहन रखा था। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट्स पहन रखे थे। उन्होंने 13 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। उन्होंने डार्क ब्लैक सनग्लासेस लगा रखा था। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और वह डांस क्लास की ओर बढ़ती नजर आ रही है। उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया था। इसके बावजूदम वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
नोरा फतेही के लुई विटो ऑफ स्प्रिंग मिनी बैग की कीमत कितनी है?
नोरा फतेही ने अपने साथ लुई विटो ऑफ स्प्रिंग मिनी बैग ले रखा था। इसकी कीमत ₹238284 है। फैंस ने उनके बैग पर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें और भी
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले से नोरा फतेही का क्या लेना-देना है?
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही गवाह बनी हुई है। दरअसल सुकेश ने नोरा फतेही को आकर्षक और महंगे उपहार देकर रिझाने का प्रयास किया था। हालांकि, उन्होंने समय रहते इसे भांप लिया और जब अधिकारियों ने उनसे इस बारे में पूछताछ की, तब उन्होंने उपहारों को न सिर्फ लौटाने का निर्णय लिया बल्कि सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाही देने का भी निर्णय लिया है। नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस के बीच भी कोर्ट केस चल रहा है।