OG 'रंबा हो' गर्ल ने 45 साल बाद Dhurandhar के गाने पर किया डांस, 69 की उम्र में एनर्जी देख फिदा हुआ इंटरनेट
धुरंधर में निर्देशक आदित्य धर ने 80 और 90 के दशक के गानों का खूब इस्तेमाल किया था, जिसे सुनकर दर्शकों की पुरानी यादें एक बार फिर से ताजा हो गई थीं। इस ...और पढ़ें

45 साल बाद खुद के गाने पर झूमीं 'रंबा ओ' OG गर्ल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) की कहानी लोगों को जितनी पसंद आई, उतने ही फिल्म के गाने भी लोगों के जुबान पर चढ़े रहे। 'शरारत' से लेकर FA9LA और 'गहरा हुआ' हर ट्रैक लोगों को पसंद आया।
हालांकि, जो चीज आदित्य धर की फैंस को सबसे ज्यादा भाई, वह था मूवी में 70-80 और 90 के दशक के गाने का फ्लेवर। '1981 में रिलीज हुआ 'रंबा हो' गाना उन्हीं में से एक था, जिसका इस्तेमाल मेकर्स ने फिल्म 'धुरंधर' के एक्शन सींस के बैकग्राउंड में किया था। अब हाल ही में एक वेडिंग फंक्शन में 69 वर्षीय 'रंबा हो' गाने पर इसकी ओरिजिनल एक्ट्रेस ने ऐसा डांस किया, जिसे देखकर पूरा इंटरनेट हैरान रह गया।
किस एक्ट्रेस पर फिल्माया गया था 'रंबा हो' गाना?
'रंबा हो-हो हो' गाना ओरिजिनली साल 1981 में रिलीज हुआ था, ये गाना फिल्म 'अरमान' में था। गाने को ऊषा उत्थुप ने गाया था और म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था। धुरंधर में इसका रीमिक्स वर्जन यूज किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये गाना फिर से ट्रेंडिंग में आ गया था। ओरिजिनल 'रंबा हो' गाना जिस एक्ट्रेस पर फिल्माया गया था, वह थीं कल्पना अय्यर, जिन्होंने गाने में ऐसा डांस किया था, जिसकी वजह से लोगों ने इसे सालों तक याद रखा।
यह भी पढ़ें- 'कितनी ओवरएक्टिंग की है', Dhurandhar को OTT पर देखकर बदली जनता की राय, बताया किसकी वजह से कमा पाई 13०0 करोड़
45 साल बाद अब वही एनर्जी एक्ट्रेस कल्पना अय्यर (Kalpana Iyer) की एक बार फिर देखने को मिली। एक्ट्रेस का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'धुरंधर' के 'रंबा हो' गाने पर फैमिली वेडिंग में ऐसा डांस करती दिखीं, जिसको देखकर फैंस के होश उड़ गए और वह उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
The OG Kalpana Iyer dancing to Ramba Ho. Pure joy. ❤️ pic.twitter.com/q8yYEstKJv
— CinemaRare (@CinemaRareIN) January 30, 2026
69 साल की उम्र में एक्ट्रेस की एनर्जी देख हैरान हुए फैंस
इस वीडियो को 1980 की दशक की मशहूर अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "आप लोगों से जो भी प्यार और दुआएं मिली, उसके लिए मैं आभारी हूं।" उनकी इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कल्पना अय्यर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक डीवा हमेशा डीवा ही रहती है जिंदगी भर..क्या डांस किया है आपने हैट्स ऑफ।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "सेम ग्रेस वही एनर्जी, आप सच में दिग्गज हो कल्पना जी।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "यह गाना हमेशा आपका ही रहेगा।"
खबरें और भी
![कल्पना]()
कौन हैं कल्पना अय्यर?
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि कल्पना अय्यर 1980 और 90 के दशक में मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सत्ते पे सत्ता, बड़े दिलवाला, हम पांच, लाडला और अंजाम में कई स्पेशल डांस नंबर लिए। राजा हिंदुस्तानी में उनका 'परदेसी' गाना बहुत ही पॉपुलर हुआ था। कल्पना अय्यर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया।