OTT पर आकर भी Dhurandhar ने खेला आखिरी दांव, फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कर दिए चारों खाने चित्त!
रणवीर सिंह की धुरंधर दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सीना ताने खड़ी हुई है। बॉर्डर 2 आई, मर्दानी 3 आई... लेकिन कोई भी धुरंधर के सिंहासन को हिला नहीं पाय ...और पढ़ें

धुरंधर का फाइनल कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर (Dhurandhar) अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने दो महीने के अंदर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तांडव मचाया कि सनी देओल की बॉर्डर 2 (Border 2) भी इसे हिला नहीं पाई।
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने आठवें हफ्ते में भी जमकर नोट छापा है। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है, लेकिन इस बीच भी खूब कमाई कर रही है। अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी फिल्म ने दुनियाभर में इतना कलेक्शन कर लिया है जितना सलमान खान या शाह रुख खान की फिल्में भी नहीं पहुंच पाई हैं।
धुरंधर का आखिरी दांव खतरनाक
स्पाई थ्रिलर धुरंधर का कहर सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं है, बल्कि यह दुनियाभर में भी खूब नोट छाप रही है। इस फिल्म ने सिर्फ 28 करोड़ रुपये से खाता खोला था और आज कारोबार हजार करोड़ के पार हो गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर ने दुनियाभर में 1301.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
धुरंधर वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय और दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल (1968.03 करोड़) और दूसरे नंबर पर तेलुगु एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2 (1,742.10 करोड़) है।
यह भी पढ़ें- Border 2 के सामने सीना ताने खड़ी Dhurandhar, 55 दिनों में ही तोड़ डाले बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!
भारत में कितना है धुरंधर का कलेक्शन
धुरंधर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 57 दिन हो गए हैं और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये से ऊपर कमा लिया है। वहीं, धुरंधर का नेट कलेक्शन 835.85 करोड़ रुपये है। 8 हफ्तों तक बड़े पर्दे पर दहाड़ने के बाद अब धुरंधर ओटीटी पर भी आ गई है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह तमिल, तेलुगु और हिंदी में उपलब्ध है।