'कितनी ओवरएक्टिंग की है', Dhurandhar को OTT पर देखकर बदली जनता की राय, बताया किसकी वजह से कमा पाई 13०0 करोड़
Dhurandhar On OTT: आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' जब से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई है, तब से फैंस के बीच हलचल मच गई है। पहले ऑडियंस फिल्म के 1 ...और पढ़ें

ओटीटी पर धुरंधर देखकर दर्शकों ने दी राय/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' आने के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। फिल्म को जब OTT पर रिलीज से पहले सेंसर करके A रेटिंग दी गई और 10 मिनट के डायलॉग्स म्यूट कर दिए गए, तो दर्शक मेकर्स पर बुरी तरह बरस पड़े।
इस फिल्म को काफी दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के साथ ही देख चुके हैं। फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने एक्टर की एक्टिंग का रिव्यू किया। एक एक्टर को उसके अभिनय के लिए ट्रोल भी किया गया। ओटीटी ऑडियंस को थिएटर्स में किसकी एक्टिंग लगी बेस्ट और किस एक्टर को कहा 'ओवरएक्टर', विस्तार से पढ़ें डिटेल्स:
'धुरंधर' देख इस एक्टर के मुरीद हुए दर्शक
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' जब 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उस समय हर कोई अक्षय खन्ना के किरदार 'रहमान डकैत' की तारीफ कर रहा था। हर किसी ने यही माना कि अक्षय ने रणवीर सिंह को फिल्म में ओवरशैडो कर दिया और उनके कारण ही मूवी ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें- OTT पर आकर भी Dhurandhar ने खेला आखिरी दांव, फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कर दिए चारों खाने चित्त!
हालांकि, जब लोगों ने धुरंधर ओटीटी पर देखी, तो उनके विचार बिल्कुल बदल गए। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, OTT पर 'धुरंधर' देखने के बाद कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि स्पाई थ्रिलर फिल्म में अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सबसे अच्छा काम किया है।
खबरें और भी

रणवीर सिंह की तारीफ में क्या बोले फैंस?
हमजा अली मजारी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "फाइनली वॉच धुरंधर। यह बहुत ही अच्छे तरीके से लिखी गई और बनाई गई मूवी है। हालांकि, इसमें जरूरत से ज्यादा हिंसा है। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन रणवीर बहुत ही शानदार हैं। अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी है, लेकिन मुझे नहीं लगा कि वह रणवीर सिंह को मूवी में ओवरशैडो कर पाए। अक्षय खन्ना का जितना हाइप बना था, वह उसके वन परसेंट भी नहीं थे।"
दर्शकों ने 'धुरंधर' देखकर इस एक्टर को किया ट्रोल
आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि 'धुरंधर' को ओटीटी पर देखने के बाद यूजर्स जिस एक्टर को सबसे ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि, अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) हैं।
एक यूजर ने लिखा, "मैं धुरंधर देख चुका हूं और फिल्म को लेकर मेरा अलग रिव्यू है। जिस तरह से अक्षय खन्ना को हाइप करके यह कहा गया कि उन्होंने रणवीर सिंह को ओवरशैडो किया है, उससे मेरा मूड बहुत खराब हुआ। ये एक पीआरशिप थी, क्योंकि वह रणवीर के एक परसेंट भी नहीं थे। लकवा जैसा फेस बनाकर, स्लो मो में सिगरेट पीकर और फैंसी विग लगाकर आना ओवरशैडो करना या एक्टिंग नहीं कहलाती। वह अपने बेटे की मौत के सीक्वेंस में भी खराब लग रहे थे। रणवीर सिंह ने उन्हें फिल्म में पूरी तरह खा लिया है, लोगों की नॉलेज फिल्म और एक्टिंग को लेकर जीरो हो चुकी है।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे भी उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई। उनसे अच्छे अर्जुन रामपाल थे, जिन्होंने डेविल की भूमिका को शानदार तरह से निभाया।"हालांकि, ट्रोल्स को जवाब देते हुए अक्षय खन्ना के फैंस ने कहा कि भले ही उन्होंने मूवी में रणवीर सिंह को ओवरशैडो न किया हो, लेकिन काम बहुत ही अच्छा किया है।