Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी...' The Odyssey की रिलीज के बीच एक्टर का ग्रीक राजा के तौर पर लुक वायरल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:20 PM (GMT+05:30)

    क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की रिलीज के बीच गोविंदा का 1995 की फिल्म 'गैम्बलर' से ग्रीक राजा का लुक वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की 'द ओडिसी' (The Odyssey) आखिरकार दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने भारत में भी खूब चर्चा बटोरी। क्रिस्टोफर नोलान इसके प्रमोशन के लिए स्पेशल तौर पर मुंबई आए थे। होमर की मशहूर कविता को नए अंदाज में पेश करने की फिल्ममेकर की इस महत्वाकांक्षी कोशिश एक और वजह से फेमस हो रही है।

    सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

    इंटरनेट पर बॉलीवुड का एक पुराना और यादगार वीडियो वायरल हो रहा है। गोविंदा (Govinda) इसमें एक ग्रीक राजा के रूप में नजर आ रहे हैं जोकि नोलान की फिल्म में भी दिखाई दिया है। इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स अब दावा कर रहे हैं कि गोविंदा ही 'असली ओडिसियस' थे।

    दरअसल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो गोविंदा की 1995 की फिल्म 'गैम्बलर' के गाने 'मेरी मर्ज़ी' का एक हिस्सा है। वीडियो में एक्टर ने कई हिस्सों वाला आर्मर सेट, मेटल का हेलमेट और सफेद केप पहना हुआ है। साथ में लिखे नोट में कहा गया है,'मुझे लगता है कि मैंने गलत 'द ओडिसी' डाउनलोड कर ली।'

    फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    इंटरनेट पर गोविंदा और ओडिसियस की तुलना को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा,'नोलन ने गोविंदा को 'ओडिसी' का ऑफर भी दिया था।' यह टिप्पणी गोविंदा के उस दावे पर की गई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार' में मुख्य भूमिका का ऑफर मिला था।

    एक अन्य ने कहा,'सचमुच, होमर ने 'ओडिसी' की रचना करते समय अपने मन में ठीक यही कल्पना की थी।' तीसरे ने लिखा- हर बार की तरह हमने ही पहले ये कर दिखाया। 'द ओडिसी' में मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडया, चार्लीज थेरॉन और लुपिता न्योंगो अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ट्रॉय के पतन के बाद इथाका लौटने की ओडिसियस की 10 साल की खतरनाक यात्रा की कहानी है, जिसमें उसे साइक्लोप्स पॉलीफेमस और सायरन जैसी डरावनी पौराणिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- The Odyssey के प्रमोशन के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने भारत को क्यों रखा सबसे ऊपर? इसके पीछे है बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें- The Odyssey की कमाई से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन Oppenheimer का रिकॉर्ड तोड़ दुनियाभर में मचाया कोहराम