पर्दे पर 'नाग' बना TV का 'कृष्ण कन्हैया', 37 साल पहले आई थी वो कल्ट फिल्म; घर-घर में हुई ब्लॉकबस्टर
जब टीवी के मशहूर श्रीकृष्ण (Srikrishna) ने बड़े पर्दे पर 'नाग' बने तो छा गए। फिल्म घर-घर में पसंद की गई और यह कल्ट बन गई। ...और पढ़ें

जब कल्ट फिल्म में नाग बने टीवी के कृष्ण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण कन्हैया बनकर करीब डेढ़ साल तक टीवी पर राज करने वाले अभिनेता, जब पर्दे के नाग बने तो घर-घर में और मशहूर हो गए। नाग के गेटअप में भी उन्हें बहुत पसंद किया गया।
कृष्ण कन्हैया बनने के ठीक एक साल बाद ही उनकी फिल्म आई, जिसमें वह नाग बने। उनके किरदार को सराहा गया। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई, लेकिन टीवी पर आने के बाद छा गई। जिस अभिनेता की हम बात कर रहे हैं, वो हैं नितीश भरद्वाज (Nitish Bharadwaj)।
महाभारत से हुए मशहूर
बीआर चोपड़ा की महाभारत में नितीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण (Old Mahabharat Krishna) की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह आज भी टीवी के सबसे मशहूर श्रीकृष्ण हैं। कृष्ण की भूमिका निभाने के तुरंत बाद वह बड़े पर्दे पर नाग बने।
पर्दे पर नाग बने थे कृष्ण
महाभारत से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद नितीश भारद्वाज को 1989 में आई फिल्म नाचे नागिन गली गली (Nache Nagin Gali Gali) मिली। इस फिल्म में अभिनेता ने नाग की भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी इच्छाधारी नाग और नागिन की होती है जो एक दुष्ट जादूगर से खुद को बचाने के चक्कर में भीड़ में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। सालों बाद वे एक-दूसरे को ढूंढते हैं।
यह भी पढ़ें- 18 साल पहले लड़की बनी थी TV की 'कान्हा', कल्ट शो से घर-घर में हुई मशहूर, पैर छूने भागते थे लोग; आज गुमनाम!
घर-घर में हिट हुई फिल्म
नाचे नागिन गली गली में नितीश भारद्वाज के साथ लीड रोल में मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। मोहनजी प्रसाद के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन जब यह टीवी पर आई तो इसे काफी पसंद किया गया था।
खबरें और भी
इसी के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न सही, लेकिन घर-घर में ब्लॉकबस्टर जरूर हो गई। फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है। गांव-देहात में फिल्म की CD खूब बिकी थी।
पर्दे के राम भी बन चुके हैं नितीश
खैर, पर्दे के नाग बने नितीश भारद्वाज को सबसे ज्यादा कृष्ण की भूमिका के लिए ही जाना जाता है। वह कई पौराणिक फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। कृष्ण के किरदार के अलावा वह रामायण (2001) में भगवान राम की भूमिका में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह विष्णु पुराण में भी नजर आ चुके हैं।