Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2024: ऑस्कर में एंट्री लेने वाली भारत की एक नहीं 56 फिल्में, जानिए कौन-सी मूवी का सफर कहां तक पहुंचा

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 02:26 PM (GMT+05:30)

    Oscar 2024 Indian Films फिल्मी जगत के सबसे प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड 2024 के विजेताओं का एलान बहुत ही जल्द किया जाना है। हर बार की ...और पढ़ें

    ये भारतीय फिल्में गईं ऑस्कर अवॉर्ड (Photo Credit-Jagran)
    ये भारतीय फिल्में गईं ऑस्कर अवॉर्ड (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. ऑस्कर अवॉर्ड के लिए कितनी फिल्में गईं
    2. जल्द होगा ऑस्कर अवॉर्ड विनर्स का एलान
    3. बॉलीवुड की ये फिल्में ऑस्कर की वजह से रहीं चर्चा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Movies In Oscar: आगामी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स की घोषणा बस कुछ ही दिन में होने वाला है। हर किसी की निगाहें इस बार के दुनिया से सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड्स के विजेताओं पर डिकी हुई है। हमेशा की तरह इस बार भी अकादमी पुरस्कार में हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा है, जिनमें पुअर थिंग्स (Poor Things) और ओपेनहाइमर (Oppenheimer) जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं।

    हालांकि ऑस्कर अवॉर्ड के इतिहास में भारतीय फिल्मों का इतिहास भी काफी गहरा है। हालांकि उनमें से कोई भी फिल्म इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को बेस्ट फिल्म के तौर पर जीतने में नाकाम रही हैं। आइए जानते हैं कि एकेडमी अवॉर्ड्स में कितनी बॉलीवुड फिल्में गई हैं और किस का कारवां कहां तक पहुंचा है।

    1957-2023 तक भारतीय फिल्मों का ऑस्कर इतिहास

    ऑस्कर अवॉर्ड का आगाज साल 1927 में हुआ था और 1929 में पहली बार अवॉर्ड का वितरण शुरू किया गया। करीब 96 सालों के इतिहास में हिंदी सिनेमा की फिल्में भी इस पुरस्कार को लेकर चर्चा में रहा है। एकडेमी अवॉर्ड में भारतीय फिल्मों की एंट्री पहली बार साल 1957 में हुई।

    निर्देशक महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया को 30वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजा गया। नर्गिस, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की इस मूवी को बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। मदर इंडिया के बाद से भारत की तरफ से अब तक करीब 55 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजा गया है। जिनमें से कुछ प्रसिद्ध फिल्मों की सूची इस प्रकार है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Oscar Awards 2024: भारत में कब और कहां देख सकेंगे ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

         फिल्म       भाषा     ऑस्कर वर्ष
         गाइड       हिंदी     38वां ऑस्कर
        उपहार       हिंदी     45वां ऑस्कर
        सौदागर       हिंदी     46वां ऑस्कर
        नयाकन      तमिल     60वां ऑस्कर
        बैंडिट क्वीन      हिंदी     67 वां ऑस्कर
        देवदास      हिंदी     75वां ऑस्कर
        बर्फी      हिंदी      85वां ऑस्कर
       जल्लीकट्टू      मलयालम      93वां ऑस्कर
        2018      मलयालम      96वां ऑस्कर

    जैसे कई मूवीज के नाम शामिल हैं। इस दौरान हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, बंगाली, उर्दू और गुजराती भाषा की कई फिल्में मौजूद रहीं।

    इन 4 फिल्मों का कारवां बढ़ा आगे

    हर साल फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी की तरफ कई फिल्मों में ऑस्कर के लिए भेजा जाता है। दूसरी ओर कुछ मेकर्स भी अपने फिल्मों को लेकर ऑस्कर अवॉर्ड के लिए दावेदारी पेश करते हैं। लेकिन बहुत कम ऐसा होता है कि जब हिंदी फिल्मों को अकादमी पुरस्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट या फिर नामांकित किया जाता है। हालांकि 56 मूवीज में से सिर्फ 4 फिल्में ऐसी रहीं हैं, जिनका सफर ऑस्कर में आगे बढ़ा है। आइए जानते हैं उनके नाम- 

        फिल्म     नतीजा      साल 
       मदर इंडिया      नॉमिनेट      1957
       सलाम बाम्बे      नॉमिनेट      1988
        लगान     नॉमिनेट       2001
       छेल्लो शो     शॉर्ट लिस्ट       2022

    नर्गिस की मदर इंडिया, डायरेक्टर मीरा नायर की सलाम बॉम्बे, आमिर खान स्टारर लगान और गुजराती फिल्म छेल्लो शो का कारवां ऑस्कर में आगे की तरफ बढ़ा है, हालांकि इन्हें जीत नहीं मिली है। 

    नाटू-नाटू ने ऑस्कर में रचा कीर्तिमान

    साल 2023 का ऑस्कर भारतीय सिनेमा के लिए सबसे यादगार साल रहा। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म आर आर आर (RRR) के पॉपुलर सॉन्ग नाटू-नाटू (Naatu-Naatu) को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अकादमी पुरस्कार जीत इतिहास रचा।

    इसके साथ ही भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की डॉक्युमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्पर्स बेस्ट डॉक्युमेंट्री कैटेगरी में विनर रही। 

    ये भी पढ़ें- क्या Oppenheimer जीतेगी बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड? अब तक इतने पुरस्कार कर चुकी है अपने नाम