'मन में एक ही बात थी...' Rishi Kapoor के साथ रोमांटिक सीन करने में घबरा रही थीं पद्मिना कोलाहपुरे
इंडियन आइडल के लेटेस्ट एपिसोड में पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली रोमांटिक परफॉर्मेंस की यादें साझा कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि वह श ...और पढ़ें
-1778825680862_m.webp)
HighLights
पद्मिनी कोल्हापुरे ने इंडियन आइडल में ऋषि कपूर को याद किया
रोमांटिक सीन करते समय शुरुआत में काफी घबरा रही थीं पद्मिनी
आशा भोंसले की गायन शैली की जमकर की प्रशंसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आइडल (Indian Idol 16) के लेटेस्ट एपिसोड में गेस्ट के तौर पर इस बार पद्मिनी कोलाहपुरे (Padmini Kolhapure) नजर आएंगी। इस स्पेशल एपिसोड में उन्होंने आईकॉनिक गाने पूछो ना यार क्या हुआ और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ अपनी बॉन्डिंग को याद किया।
ऋषि कपूर के सामने घबरा रही थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि यहां से एक लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर उनकी जर्नी शुरू हुआ थी और ये दिन उनके लिए आज भी बहुत खास है। लीजेंड्री ऋषि कपूर के साथ इस एक्सपीरियंस को याद करते हुए पद्मिनी ने कहा, ये जो एक्सपीरियंस था मेरा पहली बार मैं एक लीडिंग लेडी के तौर पर ऋषि कपूर के साथ परफॉर्म कर रही थी। वैसे मैं काफी फिल्में कर चुकी थी लेकिन उस दिन उनके सामने बहुत नर्वस थी। मॉय गॉड ऋषि कपूर जी के साथ मैं रोमांटिक गाना करने वाली हूं। हालांकि ऋषि जी ने मुझे उस वक्त बहुत कंफर्टेबल फील कराया।
-1778826065836.jpg)
यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor की 40 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई, 'टेढ़ी चोटी' ने करवाया था हिट
ऋषि कपूर ने रखा एक्ट्रेस का ध्यान
पद्मिनी ने कहा, 'ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक गाना शूट करने में मैं काफी घबरा रही थी। मेरे मन में बार-बार यही बात चल रही थी कि अब मुझे इतने बड़े एक्टर के साथ रोमांटिक गाना करना है। उस समय डर लग रहा था कि कहीं कोई गलती न हो जाए लेकिन ऋषि कपूर का व्यवहार इतना अच्छा था कि मेरी सारी घबराहट धीरे-धीरे खत्म हो गई। उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया और पूरे शूट के दौरान मेरा ध्यान रखा।'
एक्ट्रेस ने आगे अपनी फिल्म नसीब के गाने को याद किया। होगा तुमसे प्यारा कौन इसकी शूटिंग ऊटी में हुई थी। पूरी टीम ने इस गाने को खास बनाने के लिए खूब मेहनत की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि आज इतने सालों बाद भी लोग इस गाने को पसंद करते हैं।
-1778826164917.jpg)
पद्मिनी ने की आशा जी की तारीफ
इस दौरान पद्मिनी ने लीजेंड्री सिंगर आशा भोंसले की तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे आशा जी किसी भी गाने को गाने से पहले उस एक्ट्रेस का मिजाज भी समझती थीं ताकि उनके कैरेक्टर पर आवाज एकदम फिट बैठ सके।
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा कि आज तक लोग मुझसे पूछते हैं कि वो गाना आपने गाया था क्या? यही हाल यशोमति मैया से का था जो दीदी ने गाया था वो भी लोग पूछते हैं कि मैंने गाया है क्या? तो आप सोच के देखिए कि उनका इमेजिनेशन क्या होता होगा?
पद्मिनी कोल्हापुरे ने 1970 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 100 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। सत्यम शिवम सुंदरम, इंसाफ का तराजू, प्रेम रोग और प्यार झुकता नहीं उनकी कुछ पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं।