विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rishi Kapoor की 40 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई, 'टेढ़ी चोटी' ने करवाया था हिट

Published: Sat, 09 May 2026 11:11 PM (IST)

ऋषि कपूर की साल 1986 में एक फिल्म रिलीज हुई, जिसका उस दौर में बजट 70 लाख का था, लेकिन ...और पढ़ें

40 साल पहले ब्लॉकबस्टर हुई थी ऋषि कपूर की ये फिल्म/ फोटो- Instagram

40 साल पहले ब्लॉकबस्टर हुई थी ऋषि कपूर की ये फिल्म/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दिलों-दिमाग पर पूरी तरह से छा जाती हैं। कई साल बीतने के बाद भी जब आप वह फिल्म देखते हैं, तो वही मजा आता है, जो उसकी रिलीज के समय आया था।

40 साल पहले ऋषि कपूर की एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। एक तमिल फिल्म की इस हिंदी रीमेक में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जैसे सुपरस्टार तो थे ही, लेकिन इस मूवी को हिट करवाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ था, 'टेढ़ी चोटी' वाली एक्ट्रेस का। कौन सी थी वह फिल्म? चलिए आपको बताते हैं।

ऋषि कपूर के साथ 2 एक्ट्रेसेस ने किया था रोमांस

70 लाख रुपये के बजट में बनी और साल 1986 में रिलीज हुई जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात हम कर रहे हैं, उसमें अमरीश पुरी, 'धुरंधर 2' के एक्टर राकेश बेदी, गुलशन कुमार और सत्येन कप्पू जैसे दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया था। फिल्म का टाइटल था 'नसीब अपना-अपना', जो एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। कहानी ऋषि कपूर के किरदार 'किशन सिंह' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक टेढ़ी चोटी वाली लड़की से हो जाती है, जिसका नाम चंदो होता है।

बचपन के दोस्त से किए वादे के अनुसार भीम सिंह अपने बेटे किशन की शादी चंदो से कर देता है। हालांकि, किशन उसे गांव में ही छोड़कर शहर में अपनी सहकर्मी 'राधा' के पास आ जाता है। वह पिता के फोर्स करने पर चंदो को राधा के घर ले आता है, लेकिन उसे नौकरानी बनाकर रखता है। धीरे-धीरे किशन के मन में चंदा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर पैदा होने लगता है।

यह भी पढ़ें- Neetu Kapoor ने ऋषि कपूर के लिए रखे कई सारे व्रत, फिल्में न चलने पर मंदिरों और गुरुद्वारे जाकर की पूजा

rishi kapoor movie naseeb apna apna  (1)

उधर, राधा का भाई दीपक (राकेश बेदी) चंदा को पसंद करने लगता है। जब किशन, दीपक को चंदा के साथ छेड़छाड़ करते देखता है, तो गुस्सा हो जाता है। राधा को भी चंदा से लगाव हो जाता है; वह उसकी शक्ल-सूरत के साथ-साथ उसकी टेढ़ी चोटी को भी ग्रूम करवाती है। कहानी इसी तरह से आगे बढ़ती है। जब धीरे-धीरे किशन को चंदा से प्यार हो जाता है, तो अंत में इसका पता राधा को चल जाता है।

rishi kapoor movie naseeb apna apna  (2)

राधिका सरथकुमार ने निभाया था 'चंदो' का किरदार

'नसीब अपना-अपना' में चंदो का किरदार राधिका सरथकुमार ने निभाया था, जो हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु सिनेमा की भी बड़ी एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में चंदो के रूप में उनके किरदार को काफी सराहा गया था। 'नसीब अपना-अपना' तमिल फिल्म 'गोपुरंगल सायवाथिल्लई' (Gopurangal Saivathillai) की हिंदी रीमेक थी, जो साल 1982 में रिलीज हुई थी। तमिल फिल्म में मोहन ने मुरली, सुहासिनी ने अरुक्कानी और राधा ने जूली का किरदार अदा किया था।

तमिल

'नसीब अपना-अपना' ने बॉक्स ऑफिस पर की थी तगड़ी कमाई

1986 में रिलीज हुई और टी. रामा राव के निर्देशन में बनी 'नसीब अपना-अपना' का बजट उस दौर में करीब 70 लाख रुपये था। इस फिल्म ने 40 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर 3.2 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था। ऋषि कपूर और राधिका सरथकुमार की इस फिल्म में फराह नाज (राधा) ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor की मौत के बाद शराब पीने लगी थीं Neetu, काम पर लौटीं तो लोगों ने मारे ताने; रहने लगीं नशे में चूर