विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी एक्टर का Kriti Sanon के गाने 'अखियां दे कोल' पर फूटा गुस्सा, क्यों निकाली भड़ास?

Published: Thu, 24 Oct 2024 02:08 PM (IST)

कृति सेनन स्टारर दो पत्ती (Do Patti) का लेटेस्ट गाना अखियां दे कोल (Akhiyaan De Kol) जब से रिलीज हुआ ...और पढ़ें

पाकिस्तानी एक्टर ने अखियां दे कोल गाने को लेकर निकाली भड़ास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पाकिस्तानी एक्टर ने अखियां दे कोल गाने को लेकर निकाली भड़ास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी दो पत्ती
  2. कृति सेनन ने किया है फिल्म का निर्माण
  3. काजोल और शहीर भी लीड रोल में हैं

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन की आगामी फिल्म दो पत्ती (Do Patti) का हालिया गाना अखियां दे कोल (Akhiyaan De Kol) पाकिस्तानी लोकगीत का क्लासिक वर्जन है। ओरिजिनल सॉन्ग को पाकिस्तान की दिग्गज गायिका रेशमा ने गाया था। जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तभी से लोग इसको लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर ने भी गुस्सा निकाला है।

दो पत्ती का गाना अखियां दे कोल रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तारीफों से ज्यादा गाने और कृति सेनन के डांस स्टेप को लेकर ट्रोलिंग मिल रही है, खासकर सिग्नेचर स्टेप्स के लिए एक्ट्रेस की खूब आलोचना हो रही है। यूजर्स का मानना है कि कृति ने ऐश्वर्या राय के क्रेजी किया रे डांस स्टेप्स को कॉपी किया है। अब गाने को कॉपी किए जाने को लेकर एक्टर अदनान सिद्दीकी (Adnan Siddiqui) ने गुस्सा निकाला है।

अखियां दे कोल पर भड़के पाक एक्टर 

अदनान सिद्दीकी पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हैं, जो अक्सर भारत में चल रहे मुद्दों या फिर बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने अखियां दे कोल गाने पर नाराजगी जाहिर की है। एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अदनान ने गाने की फोटो शेयर करते हुए इसे घिनौना बताया है। अदनान ने लिखा-

नकल करना चापलूसी भरा हो सकता है, लेकिन तब नहीं जब इसका मतलब किसी दिग्गज द्वारा बनाए गए क्लासिक को तोड़ना हो। प्लीज रेशमा जी और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं। उनके संगीत को उस सम्मान के साथ माना जाना चाहिए जो उसका हक है, न कि उसे सिर्फ एक और घिनौना नकल बना दिया जाए।

अखियां दे कोल के इंडियन वर्जन को शिल्पा राव ने गाया है, जबकि इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इस गाने को कौसर मुनीर ने लिखा है।

Adnan Siddiqui

यह भी पढ़ें- खुद को 'मिडिल-क्लास' बुलाने वाले स्टार्स की ट्रोलिंग पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अमीर नहीं'

कब रिलीज हो रही दो पत्ती?

सस्पेंस से भरपूर फिल्म दो पत्ती सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। फिल्म में काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख लीड रोल में हैं। अभिनय के साथ-साथ कृति फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं। वहदो पत्ती से बतौर निर्माता अपना करियर शुरू कर रही हैं। वह फिल्म में डबल रोल निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- बिजनेसमैन संग डेटिंग रूमर्स के बीच Kriti Sanon ने बताया- कैसा चाहिए पार्टनर, बॉलीवुड में लगता है अकेलापन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।