यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maldives VS Lakshadweep: 'दिखावा करने मालदीव जाते...', पंकज त्रिपाठी ने रखी अपनी राय, लक्षद्वीप को लेकर कही ये बात
Maldives VS Lakshadweep अभी भी हर जगह भारत और मालदीव के बीच का विवाद गरमाया हुआ है। कई सेलेब्स ने इस विवाद में अपना पक्ष रखा और लक्षद्वीप को सपोर्ट कि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maldives VS Lakshadweep: भारत और मालदीव के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सलमान खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने अभी तक देश और लक्षद्वीप के पक्ष में अपना सपोर्ट दिखाया। अब इस लिस्ट में अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम भी शामिल हो गया है।
अब हाल ही में, पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैं अटल हूं' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में इस हॉट टॉपिक मालदीव वर्सेस लक्षद्वीप मामले में अपनी राय रखी है।
यह भी पढ़ें: 'मुकेश अंबानी ऑडिशन के लिए जाएं...', बॉलीवुड की रूढ़िवादी सोच पर खुलकर बोले Pankaj Tripathi
दिखावे के लिए करते हैं मालदीव का चुनाव
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में, न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में इस मामले पर अपने विचार शेयर किए हैं। जब अभिनेता से मालदीव की यात्रा के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग आमतौर पर सोशल मीडिया पर दिखावटी प्रदर्शन के लिए मालदीव को चुनते हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के अंदर के पर्यटन को बढ़ावा देते हुए लक्षद्वीप या अयोध्या जाने की वकालत की। पंकज त्रिपाठी ने अपने बच्चों को देश के अंदर विभिन्न स्थानों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
.png)
राम मंदिर के दर्शन करने की जताई इच्छा
पंकज त्रिपाठी से जब प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या की संभावित यात्रा के बारे में सवाल किया गया, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें अभी निमंत्रण नहीं मिला और मौजूदा भीड़ की स्थिति के बारे में भी चिंता व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने बाद में अपने परिवार के साथ राम मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जताई है'।
FWICE ने की ये अपील
बता दें कि इससे पहले बुधवार को FWICE ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए सभी फिल्म प्रोड्यूसर से मालदीव में अपनी शूटिंग रद्द करने की अपील की और इसके साथ ही भारत में वैसे ही लोकेशन चुनने के लिए भी प्रोत्साहित किया।