Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हम कोई फैक्ट्री प्रोडक्ट नहीं...Arijit Singh के रिटायरमेंट पर बोले Pankaj Tripathi

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 06:42 PM (IST)

    पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अरिजीत सिंह और जाकिर खान द्वारा करियर से ब्रेक लेने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के मानसिक स्वास्थ ...और पढ़ें

    पंकज त्रिपाठी ने किया अरिजीत को सपोर्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    पंकज त्रिपाठी ने किया अरिजीत को सपोर्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को एक दमदार अभिनेता के अलावा जमीन से जुड़ा हुआ इंसान के तौर पर बी जाना जाता है। एक्टर कई बार अपने गांव आदि की बात करते हुए दिखाई देते हैं जिससे ये साबित होता कि उन्हें उन सबसे कितना लगाव है।

    अरिजीत सिंह ने करियर से लिया ब्रेक

    नीलेश मिश्रा की तरह पंकज त्रिपाठी भी स्लो लाइफ को अहमियत देते हैं। मुंबई जैसे शहर में भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच भी उन्होंने अपने घर में एक ऐसा माहौल बनाया हुआ है जहां सुकून से बैठकर उसका अहसास किया जा सके। पिछले कुछ हफ्तों में सिंगर अरिजीत सिंह और स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान चर्चा में रहे जिन्होंने अपने-अपने करियर से ब्रेक लेने की घोषणा की। अरिजीत सिंह ने जहां प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के पीछे क्रिएटिविटी को बड़ा कारण बताया, वहीं जाकिर खान ने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।

    Arijit (3)

    यह भी पढ़ें- सिंगिंग के बाद अब सियासी मैदान की बारी, क्या चुनावी रण में किस्मत आजमाएंगे अरिजीत सिंह?

    पंकज त्रिपाठी ने किया सपोर्ट

    अब इस मामले पर पंकज त्रिपाठी ने एनडीटीवी से बात की है। पंकज ने अरिजीत सिंह और जाकिर खान के करियर ब्रेक को वाजिब ठहराया और कहा कि ये मेंटल हेल्थ और अवेयरनेस के लिए जरूरी है। पंकज ने कहा कि आपको खुद को नए सिरे से तैयार करने के लिए आराम की जरूरत होती है। बार-बार ब्रेक लेना या काम की गति धीमी करना महत्वपूर्ण है क्योंकि एक कलाकार होना एक चुनौतीपूर्ण काम है। तभी एक कलाकार कुछ नया कर पाएगा। हम फैक्ट्री के कोई प्रोडक्ट नहीं हैं।"

    Pankaj (7)

    एक्टर ने कहा बदलते समय के लिए ये जरूरी

    मिर्जापुर के स्टार ने एनडीटीवी को बताया, "हम उन हजारों माचिस की डिब्बियों की तरह नहीं हैं जिन्हें कोई कारखाना हर दिन बनाता है। हम कलाकार हैं, प्रोडक्ट नहीं... बहुत भागदौड़ है, हर अभिनेता को आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष और त्याग करना पड़ता है। आपको सेट पर जाने के लिए उत्साहित होना चाहिए। उस उत्साह का कारण समय-समय पर बदलता रहता है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'फिल्मों में गाने का मजा नहीं,' गायिकी को लेकर Lucky Ali की दो टूक, अरिजीत के संन्यास पर किया रिएक्ट