Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'फिल्मों में गाने का मजा नहीं,' गायिकी को लेकर Lucky Ali की दो टूक, अरिजीत के संन्यास पर किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 02:18 PM (IST)

    सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर हर किसी को सरप्राइज किया। अब इस मामले पर गायक लकी अली ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ...और पढ़ें

    मशहूर सिंगर लकी अली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मशहूर सिंगर लकी अली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लकी अली अपने समय में कमाल के अभिनेता और गायक के तौर पर सिनेमा जगत में छाए रहे। अब वह न तो मूवीज में नजर आते और न ही प्लेबैक सिंगिंग करते हैं। इस बीच उन्होंने गायिकी से संन्यास लेने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    गायिकी को लेकर बोले लकी अली

    वैलेंटाइंस डे कुछ दिनों पहले ही हाल ही में टिप्स म्यूजिक के प्रोडक्शन में उनका इंडिपेंडेंट गाना तू जाने है कहां... रिलीज हुआ। करीब तीन दशकों से गाते आ रहे लकी को पिछले करीब तीन दशकों में हर पीढ़ी के लोग उन्हें बड़े शौक से सुनते हैं। हर पीढ़ी के लिए प्रासंगिक होने और अपनी शैली में बदलाव को लेकर लकी कहते हैं, ‘पहले जैसा गाता था, अब तो वैसा नहीं गाता हूं, क्योंकि वो समय अलग था, उसके साथ-साथ उम्र का प्रभाव भी तो होता है।

    LUCKY ALI (3)

    हालांकि, मुझे अब भी गाने गाना पसंद है। जिन म्यूजिशियंस, जिन लोगों के साथ मैं काम करता हूं, उनके साथ हमारा आपसी सामंजस्य एक अलग स्तर पर है। ऐसा नहीं है कि मैं हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता हूं, बस वही करता हूं, जितनी मुझे जानकारी है। उससे ज्यादा न रियाज करता हूं, ना ही कुछ नया सीखा हूं। जो आता है बस वही रिकार्ड कर देता हूं। हां, गाने को लेकर गीतकार को बता देता हूं कि मुझे क्या चाहिए, मेरे भाव क्या हैं?

    फिर साथ बैठकर गाना लिखा जाता है। इस गाने की गीतकार कौसर मुनीर के साथ मैंने पहली बार काम किया है। मैंने उनसे अपने ख्याल और भावनाओं के बारे में बताया। फिर हमने साथ-साथ बैठकर गाना लिखा और गाना अच्छा निकलकर सामने आया। इस गाने में सब कुछ मेरे अहसास ही हैं, दिल में जो भी आया है, वो इस गाने में कह दिया है।’ 

    खबरें और भी

    हाल ही में गायक अरिजीत सिंह की तरफ से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की एकाएक घोषणा ने सभी को चौंका दिया। अरिजीत ने अपनी घोषणा ने बताया था कि वह सिर्फ फिल्मों की प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, बाकी इंडिपेंडेंट संगीत पर काम करते रहेंगे।

    LUCKY ALI

    यह भी पढ़ें- सिंगिंग के बाद अब सियासी मैदान की बारी, क्या चुनावी रण में किस्मत आजमाएंगे अरिजीत सिंह?

    एक पल का जीना.. और ओ सनम.. जैसे कई हिट गाने गा चुके गायक लकी अली ने भी काफी समय पहले प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना ली थी। हाल ही में टिप्स म्यूजिक के बैनर तले उनका नया इंडिपेंडेंट गाना तू जाने है कहां... रिलीज हुआ। फिल्मों के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने को लेकर लकी का कहना है-

    LUCKY ALI (2)

     हाल ही में गायक अरिजीत सिंह की तरफ से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की एकाएक घोषणा ने सभी को चौंका दिया। अरिजीत ने अपनी घोषणा ने बताया था कि वह सिर्फ फिल्मों की प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, बाकी इंडिपेंडेंट संगीत पर काम करते रहेंगे। अरिजीत से काफी समय पहले लकी अली ने भी फिल्मों की प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना ली थी। इसका कारण वह बताते हैं, ‘फिल्मों में हम वो गाने गाते हैं जो फिल्म के लिए होते हैं।

    जरूरी नहीं कि मेरी दिमाग में भी वैसे ही ख्याल चल रहे हो। फिल्मों में कभी-कभी हम अपने से काफी युवा कलाकारों के लिए भी गाना पड़ता है, वहां बहुत सी चीजें ध्यान में रखनी पड़ती हैं। उसमें मुझे काफी दिक्कत होती है। मुझे फिल्मों के लिए गाना गाने में मजा नहीं आता है। मुझे अपने उस काम में मजा आता है, जो मैं अपने म्यूजिशियंस के साथ करता हूं। उसमें ज्यादा स्वतंत्रता है और एक किस्म का भाईचारा भी है।

    वो हमारे संगीत के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं जब हम किसी कंसर्ट में स्टेज पर गा रहे होते हैं, तो कुछ भी कर सकते हैं। हम नए प्रयोग करते समय गलतियां भी कर सकते हैं। वहां दर्शक भी बहुत समझदार होते हैं, वो गलतियां समझते हैं और कलाकारों को प्यार देते हैं। प्लेबैक सिंगिंग में रिकार्डिंग के दौरान ऐसी गलतियां नहीं कर सकते हैं।’ अरिजीत के प्लेबैक से दूरी बनाने पर लकी कहते हैं कि मैं उनके निर्णय से सहमत हूं। अगर भाई को लगा कि वह दूर रहकर कोई फर्क पैदा कर सकते है, तो यह अच्छा कदम है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, वो बड़े अच्छे इंसान हैं, बहुत मेहनती गायक है और खूब सफलता के हकदार हैं। मुझे उनका स्वभाव बहुत पसंद है।’

    लकी अली का पिता था ये दिग्गज

    दरअसल लकी अली के पिता का नाम महमूद था और वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे थे। इंडस्ट्री में कॉमेडी किंग के तौर पर आज भी महमूद को याद किया जाता है। सिनेमा जगत में अपने पिता की विरासत को लकी ने बखूबी आगे बढ़ाया है। 

    यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन का 'अरिजीत प्रेम', सोनू निगम को किया अनदेखा? भूल-भुलैया 3 के सेट पर सिंगर्स को लेकर हुई थी खींचातानी