विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra की शादी के फंक्शन की ये फोटो देख नहीं झपका पाएंगे पलक, राघव चड्ढा भी नहीं लगे हीरो से कम

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 12 Oct 2023 07:52 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की बीते महीने 24 सितंबर 2023 को धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों के प्री-वेडिंग ...और पढ़ें

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा हल्दी फंक्शन फोटो/ फोटो- इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा हल्दी फंक्शन फोटो/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा के हल्दी के फंक्शन की फोटोज हुई वायरल
  2. मिशन रानीगंज एक्ट्रेस की इन फोटोज से नजरें हटाना मुश्किल
  3. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का भी दिखा डैशिंग लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP)के नेता राघव चड्ढा ने बीते महीने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने 24 सितंबर को सात-फेरे के लेकर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।

इसके अलावा मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) एक्ट्रेस ने खुद भी शादी के बाद ससुराल में मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।

अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा की जो फोटोज सामने आई हैं, उसमें एक्ट्रेस पर पॉलिटिशियन राघव चड्ढा बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। इन वायरल फोटोज को देखने के बाद आप भी उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।

परिणीति के शादी के फंक्शन की कई फोटोज हुईं वायरल

परिणीति चोपड़ा शादी के बाद अब धीरे-धीरे अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज में अपने हल्दी के फंक्शन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरा काफी ग्लो कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: एयरपोर्ट पर पैंट-सूट के साथ चूड़ा और सिंदूर में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर दिखा ग्लो

इन फोटोज में परिणीति चोपड़ा ने जहां पिंक रंग का आउटफिट चुना, तो वहीं राघव चड्ढा भी ऑफ व्हाइट कुर्ते-पायजामें में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

परिणीति ने गुलाबी रंग का लहंगा और चोली पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग श्रग डाला हुआ है। कानों में बड़े-बड़े झुमके हाथों में सिंपल मेंहंदी और बालों में माथापट्टी पहने परिणीति बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन फोटोज पर से नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हैं।

तस्वीरों में झलक रहा है परिणीति-राघव का प्यार

पहली फोटो में जहां परिणीति चोपड़ा पति राघव चड्ढा के साथ पोज कर रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में दोनों अपनी आंखें बंद कर आने वाली जिंदगी के लिए दुआएं मांगते हुए नजर आ रहे हैं। अन्य फोटो में शादी की तरह ही परिणीति हल्दी सेरेमनी में भी मस्ती कर रही हैं और उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई है।

परिणीति ने कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों के परिवार वाले उन्हें हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा मुंबई लौटी हैं। मांग में सिन्दूर लगाए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैप्चर किया।

यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav: एक-दूजे का हाथ थामकर परिणीति और राघव ने लिए थे सात फेरे, सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।