यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav Chadha पर यूं दिल हार गई थीं Parineeti Chopra, मिलने के तुरंत बाद गूगल किया था पति का मैरिटल स्टेटस
Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story एक हालिया इवेंट में परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग पहली मुलाकात का किस्सा बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
- राघव चड्ढा से परिणीति की पहली मुलाकात थी ऐसी
- पहली बार मिलकर ही राघव को पति बनाने पर आतुर हो गई थीं परिणीति
- परिणीति ने शादी से पहले राघव को किया था स्टॉक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raghav Chadha-Parineeti Chopra Love Story: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना सिंगर करियर शुरू किया है। एक्ट्रेस ने अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दिया और उनके सबसे बड़े सपोर्टर रहे उनके पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha)। परिणीति ने अब पति राघव संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है।
परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में शादी रचाई थी। इससे पहले मई में परिणीति ने राघव के साथ सगाई करके अपने रिश्ते का एलान किया था। सगाई से पहले तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था।
कैसे हुई थी परिणीति और राघव की पहली मुलाकात?
परिणीति चोपड़ा ने आईसीसी यंग लीडर्स फोरम के साथ बातचीत में राघव चड्ढा के साथ अपनी प्यारी लव स्टोरी के बारे में बात की है। परिणीति ने बताया कि वह अपने पति व राजनेता राघव से पहली बार लंदन में मिली थीं, जहां दोनों को अपनी-अपनी फील्ड में अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन के बाद राघव और परिणीति ने बाकी टीम के साथ एक ब्रेकफास्ट मीटिंग की और तभी वह नेता पर फिदा हो गईं।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने मुंबई में किया लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस, फोटो शेयर कर दिखाई एक झलक
पहली नजर में परिणीति को हो गया था राघव से प्यार
परिणीति ने कहा, "मुझे याद है कि हम गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट के लिए मिले थे। मैं शायद आधे घंटे के लिए उनके साथ बैठी थी और मुझे एहसास हुआ कि यही वह आदमी है, जिससे मैं शादी करने जा रही हूं। मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता था। मुझे नहीं पता था कि वह कितने साल के हैं, मुझे नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं या नहीं, क्योंकि मैंने कभी राजनीति को फॉलो नहीं किया।"
खबरें और भी
आगे परिणीति ने कहा कि उन्होंने राघव के बारे में एक-एक डिटेल्स निकाली। बकौल एक्ट्रेस, "मुझे उनसे जुड़ी पर्सनल डिटेल्स नहीं पता थी। मैं अपने होटल के कमरे में गई और राघव चड्ढा की उम्र, मैरिटल स्टेटस, वगैरह के बारे में गूगल करने लगी थी, क्योंकि मेरे दिमाग में ऐसा था कि वह मेरे हैं, जिनका मैं इंतजार कर रही थी। अच्छा हुआ कि वह सिंगल थे और सब चेक करने के बाद हमने बात करनी शुरू कर दी थी।"