Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने फैंस को दी गुड न्यूज, जल्द लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं एक्ट्रेस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 04:12 PM (IST)

    Parineeti Chopra बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि उन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी ...और पढ़ें

    नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं परिणीति (Photo Credit: Instagram)
    नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं परिणीति (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Post: 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस राघव चड्ढा से शादी के बाद जल्द राजनीति में शामिल हो सकती हैं।

    हालांकि, अब इन सब खबरों पर विराम लगाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस जल्द फिल्मों के बाद सिंगिंग की दुनिया में अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra की शादी का फुल वीडियो आया सामने, एक्ट्रेस ने राघव के लिए गाया था ये गाना, फैंस बोले- लाजवाब

    नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं परिणीति

    परिणीति चोपड़ा ने कई फिल्मों में अभिनय के साथ कुछ गानों को भी अपनी आवाज दी है। अपनी ही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' का गाना 'माना के हम यार नहीं' से लेकर 'मतलबी यारियां' तक कई गानों में उन्होंने अपनी आवाज दी है। आज एक्ट्रेस अपनी इसी आवाज के जादू को आगे बढ़ा रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'संगीत, मेरे लिए, हमेशा मेरी खुशी का स्थान रहा है। मैंने दुनिया भर के अनगिनत संगीतकारों को मंच पर प्रदर्शन करते देखा है और अब आखिरकार उस दुनिया का हिस्सा बनने का समय आ गया है। मैं अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हूं।

    खुद को मानती हूं लकी

    इसके आगे उन्होंने लिखा, 'मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं बता नहीं सकती कि मैं अपनी इस म्यूजिकल जर्नी को शुरू करते हुए कितनी एक्साइटेड हूं। एक यात्रा जो मुझे एक साथ दो करियर बनाने का अवसर देती है। कितना मजेदार'।

    खबरें और भी

    इस कंपनी के साथ मिलाया हाथ

    बता दें कि एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट कंसल्टेंट के साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इस साल हमारे पास आपके लिए काफी कुछ अद्भुत चीजें हैं। मुझे आशा है कि आप भी इसके लिए उतने ही उत्साहित होंगे जितनी मैं हूं। परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल 24 सितंबर को आप नेता राघव चड्ढा के साथ बड़े धूमधाम से उदयपुर में शादी की थी।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने पति Raghav Chadha संग शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, इनसाइड तस्वीरें आईं सामने