Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha के इंगेजमेंट वेन्यू की फोटो आई सामने, व्हाइट थीम के साथ सादगी भरा था अंदाज

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 24 May 2023 05:33 PM (IST)

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos, Instagram
    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चढ्ढा सगाई के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। दिल्ली के कपूरथला में दोनों ने एक ग्रैंड इवेंट में परिवार और दोस्तों के बीच एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई।

    वायरल हुई तस्वीरें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें कपल चोपड़ा और चड्ढा परिवार के साथ मस्ती करते हुए नजर आया था।

    कैसा था वेन्यू ?

    वहीं, अब इस हाई प्रोफाइल पार्टी के वेन्यू की तस्वीरें सामने आई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई के लिए व्हाइट थीम रखा था। गेस्ट के कपड़ों से लेकर लोकेशन को खूबसूरत सफेद फूलों और कैंडिल्स के साथ सजाया गया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट वेन्यू को जिस वेडिंग डिजाइन कंपनी ने तैयार किया था उन्होंने सोशल मीडिया पर कपूरथला वेन्यू की तस्वीरें शेयर की हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Wedding Design Company (@theweddingdesigncompany)

    दिल्ली में कहां हुई सगाई?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में हुई। जहां कपल के अलावा एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी सुर्खियां बटोरी थी। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Wedding Design Company (@theweddingdesigncompany)

    सगाई पर क्या कहा परिणीति की मां ने?

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद उनकी मां रीना चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सगाई से परिणीति और राघव की खूबसूरत तस्वीरो पोस्ट करते हुए दोनों के लिए एक नोट लिखा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    किसका अदा किया शुक्रिया?

    एक्ट्रेस की मां ने कहा, "आपकी लाइफ में कई ऐसे कारण होते हैं, जो आपको बार-बार और हर वक्त ये विश्वास दिलाते है कि ऊपर एक भगवान है। ये उनमें से एक है।" ट्रूली ब्लेस्ड और थैंक यू गॉड का हैशटैग जोड़ते हुए रीना चोपड़ा ने आगे कहा, "मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Reena Malhotra Chopra (@reenachopra.art)