यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Raghav Wedding: सलवार-सूट में ससुराल पहुंचीं नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र
Parineeti Chopra Raghav Chadha Video परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने बीते दिन धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद अ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: लंबे समय से परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। अब फाइनली दोनों ने शादी करके सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसम खा ली। 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में शादी की। अब परिणीति अपने ससुराल पहुंच गई हैं।
बी-टाउन के फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शुमार हो चुके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रविवार को अपनी शादी और वेडिंग रिसेप्शन एन्जॉय करने के बाद 25 सितंबर को उदयपुर से दिल्ली आ गए। लीला पैलेस से निकलते हुए परिणीति और राघव को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया। अब दोनों को अलग-अलग लुक में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।
यह भी पढ़ें- Raghav Chadha ने जूता छुपाई में सालियों को दिया खास तोहफा, लाखों में है इसकी कीमत
ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फॉर्मल लुक में लीला पैलेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, कपल ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही अपना हुलिया बदल लिया। दोनों एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आया। राघव जहां ग्रीन कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट और व्हाइट पायजामे में नजर आए। वहीं, परिणीति ने भी संस्कारी लुक से फैंस का दिल जीत लिया।
परिणीति चोपड़ा ने नियॉन कलर का सलवार-सूट पहना था और दुपट्टे को ओढ़ लिया था। बेबी पिंक चूढ़ा, मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करतीं नई नवेली दुल्हन परिणीति बेहद हसीन लग रही थीं। परिणीति के दोनों भाई उन्हें और राघव को लेने एयरपोर्ट आए थे। इसके बाद एक्ट्रेस अपने ससुराल चली गईं।
खबरें और भी
लीला पैलेस से जींस टॉप में निकलीं थीं परिणीति
दोपहर में परिणीति चोपड़ा को जींस-टॉप में देखा गया था। वह पति राघव चड्ढा के साथ लीला पैलेस से निकलते हुए पिंक कलर का टॉप और डेनिम जींस में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान सिंदूर लगाए बालों को खुला छोड़ दिया था।
मालूम हो कि परिणीति और राघव ने साल 2022 से डेटिंग शुरू की थी। कपल ने इसी साल मई में धूमधाम से सगाई की थी। शादी में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काम के चलते शामिल नहीं हो पाई थीं।