Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raghav Chadha ने जूता छुपाई में सालियों को दिया खास तोहफा, लाखों में है इसकी कीमत

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:44 PM (IST)

    Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने लीला पैलेस में ड्रीमी वेडिंग रचाई। अब शा ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photo Credit Instagram
    Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लीला पैलेस' में कपल ने लिए सात फेरे
    2. परिणीति और राघव ने शादी की तस्वीरें साझा की।
    3. दूसरा रिसेप्शन 30 सितंबर को होने जा रहा है

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। इस कपल ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'लीला पैलेस' में ड्रीमी वेडिंग रचाई। सोमवार को इस परिणीति और राघव ने शादी की तस्वीरें साझा की। अब शादी की तस्वीरों के बाद एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच अब राघव की जूता छुपाई का अपडेट सामने आया।  

    यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति के कलीरे में छुपा है राघव संग उनकी प्रेम कहानी का हर लम्हा, खास है डिजाइन

    राघव चड्ढा ने सालियों को दिया खास तोहफा

    Hindustantimes की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपनी सभी सालियों को जूता छुपाई की रस्म में खास तोहफा दिया। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, राघव ने शादी के मौके पर अपनी सभी सालियों को Diamond Kalichidis गिफ्ट की, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    विदाई में इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर से निकल पड़े हैं। ये कपल कुछ ही देर में दिल्ली पहुंचे वाला है। ऐसे में खबर है कि एक्ट्रेस अपनी विदाई में खूब रोई। इस मौके पर न सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि पूरा चोपड़ा परिवार और राघव चड्ढा भी इमोशनल हो गई थी।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    30 सितंबर होगा रिसेप्शन

    शादी के बाद अब इस कपल का दूसरा रिसेप्शन 30 सितंबर को होने वाला है जो चंडीगढ़ के ताज होटल में होगा। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: राघव संग ससुराल चलीं परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस

    खबरें और भी