Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दी बधाई, लिखा- 'चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 03:10 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो सकी। अब ऐसे में पीसी ने अपनी छोटी बहन को बधाई दी है और राघव चड्ढा का चोपड़ा परिवार में ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Priyanka Chopra Post
    Parineeti Chopra Raghav Chadha Priyanka Chopra Post

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हुए एक
    2. प्रियंका चोपड़ा ने दी बहन को शादी की बधाई
    3. राघव चड्ढा का चोपड़ा परिवार में किया खास स्वागत

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवन साथी बन गए।

    इस कपल ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में फेरे लिए। सोमवार को इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद फैंस, सेलेब्स और परिवार वाले उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। इस बीच अब परिणीति चोपड़ा की बहन यानी प्रियंका चोपड़ा ने भी इस कपल को बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति के सिंपल लुक ने किया फैंस को निराश, कहा- 'ब्राइडल ग्लो ही नहीं है'

    प्रियंका चोपड़ा ने यूं किया राघव चड्ढा का वेलकम

    प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो सकी। अब ऐसे में पीसी ने अपनी छोटी बहन को बधाई दी है और राघव चड्ढा का चोपड़ा परिवार में स्वागत किया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस कपल की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, एकदम सही तस्वीर शादीशुदा जोड़े को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो...हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें... लव यू लिटिल वन।

    क्यों नहीं शादी में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा

    बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल न हो सके, जिसका कारण एक्ट्रेस की उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया था। उन्होंने मीडिया में कहा, प्रियंका और निक अपने काम के चलते इस शादी का हिस्सा नहीं बन सके। दरअसल, प्रियंका इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी है तो वहीं निक जोनस पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में हो रहे अपने कॉन्सर्ट में बिजी चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Raghav-Parineeti Wedding Photos: राघव चड्ढा के साथ परी जैसी खूबसूरत लगीं परिणीति चोपड़ा, सामने आई शादी की फोटो