Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा के भाई ने जीजा राघव का परिवार में यूं किया स्वागत, लिखा प्यारा मैसेज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 01:48 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूजे के हो गए हैं। कपल की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra के भाई ने जीजा राघव का किया स्वागत। Photo- Instagram
    Parineeti Chopra के भाई ने जीजा राघव का किया स्वागत। Photo- Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा के भाई ने किया राघव चड्ढा का स्वागत
    2. जीजा जी के लिए परिणीति के भाई ने लिखा खास मैसेज
    3. परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें भी कीं शेयर

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: 'मिशन रानीगंज' फेम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फाइनली अपने प्यार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। परिणीति और राघव ने अपनी ड्रीम वेडिंग की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। अब एक्ट्रेस के भाई ने जीजा राघव का अपने परिवार में स्वागत किया है। 

    शिवांग ने किया जीजा राघव का स्वागत

    परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा (Shivang Chopra) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज के साथ शिवांग ने जीजा राघव का अपनी क्रेजी फैमिली में स्वागत किया है। साथ ही बहन और जीजा के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav की शादी में खाली हाथ पहुंचीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, बताया- क्यों नहीं दिया कोई गिफ्ट?

    परिणीति-राघव के लिए भाई ने लिखा प्यारा मैसेज

    परिणीति और राघव की वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए शिवांग ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। पोस्ट के कैप्शन में शिवांग ने कहा, "कुछ चीजें बिल्कुल सही लगती हैं। कुछ लोग बस सही लगते हैं। कुछ फीलिंग्स खूबसूरत होती हैं। कुछ पल बेहद खूबसूरत होते हैं। चोपड़ा और चड्ढा के लिए यह सब बहुत सुंदर था।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Shivang Chopra (@shivangchopra99)

    जीजा राघव का स्वागत करते हुए शिवांग ने आगे लिखा, "परिवार में आपका स्वागत है जीजा राघव चड्ढा। क्रेजी चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है। परिणीति चोपड़ा आप इस हैंडसम यंग शख्स के पास एक खूबसूरत दुल्हन लगीं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।"

    परिणीति और राघव की लव स्टोरी

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। वहीं, उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। हालांकि, उनके प्यार की दास्तां फिल्म 'चमकीला' के सेट पर 2022 में शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान राघव, परिणीति से मिलने गए थे। इसके बाद से ही उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। 

    खबरें और भी

    मई 2023 में सगाई के बाद राघव और परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में शानदार तरीके से शादी रचाई। अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding Photos: राजनेता से अभिनेता तक, इन लोगों ने दी कपल को बधाई, प्रियंका ने लिखा खास मैसेज