Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Wedding Photos: राजनेता से अभिनेता तक, इन लोगों ने दी कपल को बधाई, प्रियंका ने लिखा खास मैसेज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:03 PM (IST)

    Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर दी हैं। दोनों दुल्हा-दुल्हन के जोड़े मे ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos (Photo Credit: Instagram)
    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शेयर की शादी की तस्वीरें
    2. राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई
    3. बहन प्रियंका ने लिखा खास मैसेज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सात फेरों के बाद हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने बीते दिन यानी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शाही शादी की। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। अब कपल ने अपने सबसे बड़े और खास दिन की कुछ फोटो अपने फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर की हैं।

    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिस्टर और मिसेज चड्ढा दुल्हा और दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों के साथ परिणीति ने राघव संग अपनी लव स्टोरी की एक छोटी सी मेमोरी भी शेयर की है। दोनों की तस्वीरों पर कई बॉलीवुड सेलेब्स, राजनेता और उनके फैंस कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने भी अपनी बहन के लिए खास मैसेज लिखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद

    मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट

    परिणीति चोपड़ा के खास दिन को और भी खास बनाने के लिए उनके लहंगे और ज्वेलरी को डिजाइनर नीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। अब उन्होंने इस कपल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मेरी प्यारी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बहुत-बहुत बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। इसके बाद उन्होंने परिणीति के साथ मिलकर ज्वेलरी स्केचिंग के बारे में लिखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा अडवाणी ने लिखा खास मैसेज

    बी-टाउन कपल कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। अब उन दोनों ने बॉलीवुड के इस नए कपल को बधाई दी है। कियारा और सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में कियारा ने परिणीति और राघव की तस्वीर शेयर कर लिखा 'इस क्लब में आपका स्वागत है, मैं आप दोनों के जीवन भर की खुशियों और प्यार की कामना करती हूं। वहीं, सिद्धार्थ ने भी उन्हें बधाई दी।

    खबरें और भी

    अनुष्का ने शेयर किया पोस्ट

    अनुष्का शर्मा ने दुल्हा-दुल्हन को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा 'खूबसूरत जोड़ी को बधाई'।

    आदित्य ठाकरे ने किया कमेंट

    बीते दिन राजनेता आदित्य ठाकरे भी इस शाही शादी के गवाह बने थे। अब उन्होंने परिणीति और राघव की तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

    प्रियंका ने लिखा खास मैसेज

    परिणति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा इस शादी का हिस्सा नहीं बनी, लेकिन अब उन्होंने कपल को बधाई दी है। प्रियंका ने दोनों की तस्वीरों पर लिखा 'मेरा आशीर्वाद'।

    इसके अलावा उन्हें एशा देओल, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर, मलाइका अरोड़ा, अथिया शेट्टी, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, सोनम कपूर, करीना कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने बधाई दी।

    यह भी पढ़ें: Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति ने अपनी शादी की चुनरी पर लिखवाया ये खास शब्द, क्या आपने किया नोटिस?