यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav-Parineeti Wedding Photos: राघव चड्ढा के साथ परी जैसी खूबसूरत लगीं परिणीति चोपड़ा, सामने आई शादी की फोटो
Raghav-Parineeti Wedding आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आखिरकार जन्मों-जन्मों तक एक दूजे के हो गए। उदयपुर के लीला पैलेस ...और पढ़ें

HighLights
- ऑफिशियली मिसेज राघव चड्ढा बनीं परिणीति चोपड़ा
- सामने आई राघव-परिणीति की शादी की फोटोज
- कपल को हर ओर मिली बधाई
नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा आखिरकार मिसेज चड्ढा बन गईं। रविवार 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। फैंस परिणीति को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए काफी उत्साहित थे, जिसका इंतजार अब खत्म हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ब्राइडल लुक देखने लायक लग रहा है।
सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली फोटो
इन फोटोज को शेयर करते हुए परिणीति ने राघव संग अपनी लव स्टोरी की मेमोरी भी कैप्शन में शेयर की है। अपनी लाइफ के इम्पॉर्टेंट डे की फोटो को फैंस के साथ शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, ''ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली चैट से हमारे दिलों को पता था एक दूसरे की फीलिंग के बारे में। इस दिन का लंबे समय से इंतजार था...मिस्टर और मिसेज बन कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।''
View this post on Instagram
पेस्टल लहंगे में परिणीति ने ढाया कहर
परिणीति ने पंजाबी स्टाइल में खुद का लुक रखा। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पेस्टल कलर लहंगा को अपनी शादी के लिए चुना। वहीं, राघव का लुक भी देखने लायक है। वह किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे। एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट के साथ उनका चूड़ा और कलीरा भी खास था। इसके जरिये उन्होंने राघव के लिए अपना प्यार और लव स्टोरी को दर्शाया है।
नाव से बारात लेकर आए थे राघव
यह शादी पूरी तरह से खास और सबसे अलग थी। अपनी दुल्हनिया को लेने राघव घोड़ी चढ़कर नहीं, बल्कि शाही नाव में सवार होकर गए थे। उनकी शादी के लिए लीला पैलेस को ही दुल्हन की तरह सजाया गया था। सारी तैयारियां जोरों-शोरों से की गईं।
खबरें और भी
रिसेप्शन लुक भी हुआ वायरल
इससे पहले राघव और परिणिती का रिसेप्शन लुक वायरल हुआ था। परिणीति ने सिंपल लाइट पीच कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी को इस फंक्शन के लिए चुना, तो राघव ने ब्लैक टक्सीडो को चुना, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।