Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Wedding: मेहमानों के बीच परिणीति ने की मस्ती, शादी में एक्ट्रेस का ये अंदाज देख गदगद हुए फैंस

    Updated: Mon, 25 Sep 2023 02:47 PM (IST)

    Parineeti-Raghav Wedding परिणीति चोपड़ा अब मिसेज राघव चड्ढा बन चुकी हैं। कपल ने खुद अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। राघव और परिणीति की जोड़ी उन ...और पढ़ें

    Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding Pictures
    Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding Pictures

    HighLights

    1. राघव और परिणीति की शादी की तस्वीरें वायरल
    2. शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें आई सामने
    3. मेहमानों के बीच मस्ती करती दिखीं परिणीति

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा ऑफिशियली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। रविवार 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने शाही अंदाज में शादी की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

    परिणीति शादी के जोड़े में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, राघव का लुक भी एक शहजादे जैसा था। फैंस ने कपल द्वारा शेयर की गई फोटो तो देख ली, लेकिन अगर कुछ नहीं देखा है, तो वो है उनकी अनदेखी तस्वीरें।

    राघव-परिणीति की शादी से वायरल हुई ये फोटोज

    राघव और परिणीति की शादी का हर फंक्शन काफी धूमधाम से आयोजित किया गया था। मेहंदी से लेकर संगीत नाइट तक, हर फंक्शन में रोनक ही रोनक देखने को मिली। एक-एक कर इनकी सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर होती चली गईं, जिसे देख फैंस ने कपल को बधाई दी। अब उनके कैंडिड मोमेंट्स की कुछ फोटो सामने आई है।

    यह भी पढ़ें: Raghav-Parineeti Wedding Photos: राघव चड्ढा के साथ परी जैसी खूबसूरत लगीं परिणीति चोपड़ा, सामने आई शादी की फोटो

    परिणीति के फैन पेज की तरफ से कपल की शादी से एक फोटो शेयर की गई है। इसमें राघव, परिणीति का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों किसी को देखकर जोर से हंसते देखे जा सकते हैं।

    मेहमानों के बीच इस अंदाज में नजर आए अरविंद केजरीवाल

    इसके अलावा एक फोटो मेहमानों की भी सामने आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुछ अन्य मेहमानों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

    फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

    राघव और परिणीति की इन अनदेखी तस्वीरों को भी लोगों ने उतना ही पसंद किया है, जितना कि ऑफिशियल फोटोज को। किसी ने उन्हें शादी मुबारक कहा, तो किसी ने जोड़ी की तारीफ की। परिणीति के ब्राइडल लुक की हर ओर चर्चा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति के सिंपल लुक ने किया फैंस को निराश, कहा- 'ब्राइडल ग्लो ही नहीं है'