विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति के सिंपल लुक ने किया फैंस को निराश, कहा- 'ब्राइडल ग्लो ही नहीं है'

Published: Mon, 25 Sep 2023 11:35 AM (IST)

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज बन गए हैं। उनकी शादी की फोटोज ...और पढ़ें

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Reception Party Pics
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Reception Party Pics

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के लीला पैलेस में की राघव चड्ढा से शादी
  2. करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई शादी
  3. रिसेप्शन लुक पर ट्रोल हुईं परिणीति

नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने जन्मों-जन्मों के लिए दूसरे का हाथ थाम लिया है। इस शादी के साक्षी उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार बने, जिनकी मौजदूगी में कपल ने सात फेरे लिए। फैंस परिणीति की शादी की एक-एक अपडेट के इंतजार में रहे। एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक सामने आ चुका है। इससे पहले रिसेप्शन पार्टी से परिणीति और राघव का लुक आउट हुआ था।

ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा

मिसेज चड्ढा यानी कि परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में रॉयल शादी की। उनकी वेडिंग में राजनीति और फिल्म जगत के नामी लोग शामिल हुए। फैंस एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी हर एक डिटेल को जानने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार टकटकी लगाए बैठे रहे।

सोमवार सुबह एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर एक से बढ़कर एक कमेंट आए। लेकिन फैंस को परिणीति दुल्हन के लिबास में जितनी पसंद आईं, उतना अच्छा लुक रिसेप्शन पार्टी से नहीं लगा। एक्ट्रेस को कई यूजर्स ने ट्रोल किया है।

'चेहरे पर ब्राइडल ग्लो नहीं'

परिणीति ने अपनी शादी के लिए जहां पेस्टल कलर के आउटफिट को चुना। वहीं, रिसेप्शन लुक उन्होंने सिंपल रखा। एक्ट्रेस ने लाइट पीच कलर की शिमरी साड़ी पर केप स्टाइल ब्लाउज कॉम्बिनेशन को कैरी किया था। यह पेस्टल साड़ी थी।

ऐसे लुक को कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी अपनी शादी में कैरी किया था। परिणीति को भी उसी तरह के लुक में देख फैंस ने बधाई देने के साथ ही ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि एक्ट्रेस के चेहरे से ब्राइडल ग्लो गायब है।

फैंस ने किए ये कमेंट भी

एक यूजर ने कमेंट किया, 'बेकार आउटफिट।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, '10 रुपये की साड़ी पहनी वो भी एकदम बकवास।' एक यूजर ने एक्ट्रेस को नसीहत दी कि उन्हें थोड़ा तो सज लेना चाहिए था। उन्होंने लिखा 'वह और अच्छा कर सकती थी! मुझे वह कितनी पसंद है, लेकिन सिंपल लगने के चक्कर में वेडिंग डे पर इतना सिंपल लुक? थोड़ा तो सज लेते।'

शादी में शामिल हुए थे ये सितारे

राघव-परिणीति की शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान सिंह, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा सहित कई नामी लोगों ने शिरकत की थी।