यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav Parineeti Wedding: CM अरविंद केजरीवाल ने परिणीति-राघव को दी बधाई, न्यूली वेड कपल के लिए लिखा खास मैसेज
Cm Arvind Kejriwal Wishes Newlyweds Couple परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों ने अपनी शादी की पहली फोटो भी शेयर कर दी ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आई परिणीति-राघव की शादी की पहली फोटो
- सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
- कपल के लिए लिखा खास मैसेज
नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav-Parineeti Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद अब अपनी साथ में एक नई जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। आज ही दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली फोटो भी शेयर की हैं। ऐसे में उनके फैंस और नेता से लेकर अभिनेता तक उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दोनों ही अपने परिवार के साथ परिणीति और राघव की शादी में शरीक हुए थे। राघव के घर वालों ने बड़े जोर-शोर से दोनों का स्वागत भी किया था।
अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं
इस समय परिणीति और राघव चड्ढा की ग्रैंड डेस्टिनेशन हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों को बधाई देते हुए लिखा 'भगवान आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें'।
God bless u both a very happy married life… https://t.co/ILZ3blzmbV
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 25, 2023
विदाई के समय खूब रोईं परिणीति
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के कई वीडियो और फोटो देखने को मिल रहे हैं। राघव शाही नाव से अपनी दुल्हन को लाने गए थे। इसके बाद शादी की अन्य रस्में जैसे वरमाला और फेरे हुए। अब फिल्मफेयर ने अभिनेत्री की शादी की कुछ डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि जब उनका विदाई का समय आया, उस समय उनकी आंखें नम हो गई थीं।
खबरें और भी
परिणीति-राघव की शादी में शामिल हुए ये लोग
दोनों की शाही शादी झीलों के शहर उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में हुई। इस शादी का गवाह बनने के लिए इसमें कई लोग शामिल हुए। राजनेताओं की बात करें, तो सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, खेल जगत से हरभजन सिंह उनकी पत्नी गीता बसरा, सानिया मिर्जा शामिल हुए। बॉलीवुड से दोनों की शादी में मनीष मल्होत्रा और अन्य लोग शामिल हुए थे।