यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra- Raghav Chadha: सानिया मिर्जा ने बताया बेस्टी परिणीति चोपड़ा को शादी में दिया क्या खास गिफ्ट
Sania Mirza Wedding Gift For Parineeti Chopra- Raghav Chadha परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद कपल अब दिल्ली पहुंच चुका है। शादी में शामिल ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sania Mirza Wedding Gift For Parineeti Chopra- Raghav Chadha: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अपनी वेडिंग सेरेमनी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कई वीवीआईपी गेस्ट भी पहुंचे। इनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में डेस्टिनेशन वेडिंग की। दोनों की शादी में कई पॉलिटिशियन के अलावा कुछ सेलेब्स भी नजर आए। वेडिंग में परिणीति की खास दोस्त और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने भी शिरकत की। सानिया अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ शादी अटेंड की।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: शादी से प्रियंका ने इस वजह से बनाई दूरी, मधु चोपड़ा ने बताया क्यों शामिल नहीं हुए बेटी-दामाद
सानिया भी हुईं शामिल
अब सानिया मिर्जा ने बताया है कि वो परिणीति चोपड़ा और राधव चड्ढा के लिए क्या वेडिंग गिफ्ट लेकर गईं। दरअसल, सानिया मिर्जा शादी के बाद हैदराबाद वापस लौट रही थीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। पैप्स ने उनसे पूछा कि आपने कपल को क्या वेडिंग गिफ्ट दिया।

सानिया का गिफ्ट
सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। पैपराजी ने उनसे पूछा शादी कैसी थी? इस पर सानिया मिर्जा ने कहा कि वेडिंग बहुत अच्छी थी, उन्होंने खूब एंजॉय किया। सानिया से जब पैपराजी ने पूछा कि उन्होंने शादी में क्या गिफ्ट दिया, तो सानिया ने उल्टा सवाल करते हुए कहा, क्या गिफ्ट दिया ? आप लोगों ने किया दिया ? आशीर्वाद दिया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कपल ने नहीं लिए गिफ्ट्स
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से भी पैपराजी ने पूछा था कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी में क्या गिफ्ट दिया। इस पर उन्होंने कहा कि शादी में कुछ नहीं दिया, क्योंकि परिणीति और राघव ने शादी में कुछ भी लेने से साफ मना किया था। इसलिए शादी में उन्होंने कोई गिफ्ट नहीं दिया, लेकिन ढेर सारा आशीर्वाद जरुर दिया।
यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav की शादी में खाली हाथ पहुंचीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, बताया- क्यों नहीं दिया कोई गिफ्ट?