विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra ने शादी में राघव चड्ढा को दिया खास सरप्राइज, रोमांटिक अंदाज देख फैंस भी हैरान

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 27 Sep 2023 01:26 PM (IST)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha परिणीति चोपड़ा भी प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ की लीग में शामिल हो चुकी हैं। 24 सितंबर ...और पढ़ें

Parineeti Chopra Surprise Raghav With O Piya Song/ Photo- Instagram
Parineeti Chopra Surprise Raghav With O Piya Song/ Photo- Instagram

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को दिया खास सरप्राइज
  2. एक्ट्रेस ने राघव संग अपनी शादी के पलों को ऐसे बनाया यादगार
  3. 24 सितंबर को एक-दूजे के हमसफर बने राघव- परिणीति

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha: 'इश्कजादे' एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में सात-फेरे लिए। इस कपल की शादी के बाद अब उनकी शादी के फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ढोल-नगाड़ों के बीच राघव चड्ढा के डांस से लेकर, परिणीति के पिता द्वारा की गयी रस्मों के कई खूबसूरत वीडियो वायरल हुए। परिणीति ने आम आदमी पार्टी(AAP)के नेता राघव चड्ढा के लिए अपने प्यार को व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस बीच ही परिणीति ने शादी के दौरान अपने पति राघव चड्ढा को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे सुनकर फैंस भी एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

परिणीति ने राघव चड्ढा के लिए ऐसे किया प्यार जाहिर

'मिशन रानीगंज' एक्ट्रेस परिणीति ने अपने पति राघव चड्ढा का नाम अपनी शादी की दुनरी पर गुदवाया। इसके अलावा उन्होंने अपने कलीरों में भी अपनी और राघव चड्ढा के प्यार की कहानी को पिरोया। परिणीति चोपड़ा एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और उन्होंने अपनी सिंगिंग की कला अपनी शादी में भी दिखाई।

यह भी पढ़ें: दामाद Raghav Chadha संग रस्में निभाते नजर आए Parineeti Chopra के पिता, सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव-परिणीति की शादी में जो 'ओ पिया' गाना बैकग्राउंड में बजाया गया, उसे खुद परिणीति ने अपनी आवाज में गाया था। परिणीति ने ये गाना खास अपनी वेडिंग के लिए तैयार किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Arvind Kejriwal Fans (@arvindkejriwalaap.fc)

इस गाने को गौरव दत्ता ने कम्पोज किया, वहीं इसके लिरिक्स सनी एमआर, हरजोत सिंह और गौरव ने लिखे। इस गाने में हिंदी और पंजाबी बोल हैं, जिसके जरिये परिणीति ने राघव के लिए अपने प्यार को जग जाहिर किया।

दिल्ली के अलावा इन जगहों पर होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन

इस गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस 'हंसी तो फंसी' एक्ट्रेस की आवाज की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वह भी परिणीति की खूबसूरत आवाज के कायल हो चुके हैं। आपको बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा की शादी के बाद जल्द ही उनकी रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में होगी, ये खास उनके परिवार और फैमिली मेम्बर्स के लिए होगा।

इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में वह राजनेताओं के लिए और मुंबई में मनोरंजन इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन ऑर्गेनाइज करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Raghav And CM Bhagwant Dance: राघव चड्ढा ने अपनी बारात में किया था सीएम भगवंत संग भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल