Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raghav And CM Bhagwant Dance: राघव चड्ढा ने अपनी बारात में किया था सीएम भगवंत संग भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 03:13 PM (IST)

    Raghav Chadha And Bhagwant Mann Dance Video मिस्टर और मिसेज चड्ढा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इस बीच राघव चड्ढा का एक नया वीडि ...और पढ़ें

    Raghav Chadha and Bhagwant Mann dance video
    Raghav Chadha and Bhagwant Mann dance video

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha And Bhagwant Mann Dance Video: राजनेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में अब मिस्टर और मिसेज चड्ढा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इस बीच राघव चड्ढा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संग झूमते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Dance: फेरे से पहले परिणीति और राघव ने किया Umbrella वाला डांस, आपने देखा क्या वीडियो

    मुख्यमंत्री भगवंत मान संग राघव ने किया डांस

    24 सितंबर को राघव चड्ढा ने उदयपुर में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से सात फेरे लिए हैं। इस शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे। ऐसे में सभी ने इस ग्रैंड शादी में जमकर मस्ती की।

    अब एक वीडियो सामने आया जिसमें दूल्हे राजा सीएम भगवंत मान संग अपनी बारात में डांस करते नजर आ रहे हैं। AAP के फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें दूल्हा बने राघव चड्ढा सीएम संग भांगड़ा करते नजर आए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल काफी खुश नजर आए। उन्होंने खूब तालियां भी बजाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    ससुराल में परिणीति का ग्रैंड वेलकम

    सोमवार को राघव अपनी दुल्हन को अपने दिल्ली वाले घर लेकर पहुंचे। जहां उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया था। नई दुल्हन के स्वागत के लिए राघव का घर खूबसूरती से सजाया गया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ग्रीन कलर का सूट पहने दिखाई दी। इसके साथ उन्होंने गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहना था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इस दिन होगा रिसेप्शन

    उदयपुर में शादी के बाद अब इस कपल का रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में होने जा रहा है। इस दौरान परिवार वाले और कई राजनेता भी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti And Raghav: अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की दी बधाई