Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दामाद Raghav Chadha संग रस्में निभाते नजर आए Parineeti Chopra के पिता, सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 08:13 PM (IST)

    Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Video सोशल मीडिया पर लगातार राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी के अनदेखे वीडियोज वायरल ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Photo Credit Instagram
    Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Video: राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। इस कपल की शादी को खत्म हुए भले ही दो दिन बीत गए हो, लेकिन इनकी ग्रैंड वेडिंग की चर्चा अभी भी जारी है।

    सोशल मीडिया पर लगातार शादी के अनदेखे वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच अब रागनीति की शादी का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के पिता शादी के रिचुअल्स निभा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding Video: शादी के मंडप पर किसे डांटती दिखीं 'दुल्हन' परिणीति चोपड़ा? वीडियो हुआ वायरल

    राघव चड्ढा और पवन चोपड़ा का अनदेखा वीडियो

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा  ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस होटल में सात फेरे लिए थे। अब इस शादी के बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें  परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा शादी के मंडप पर बैठे दमाद राघव चड्ढा संग रिचुअल्स निभाते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    आदित्य ठाकरे ने शेयर की तस्वीरें

    वीडियो के अलावा युवासेना के प्रेसिडेंट आदित्य ठाकरे ने भी इस कपल के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में आदित्य परिणीति और राघव के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा- 'आप दोनों को हार्दिक बधाई। आपकी जिंदगी भर की खुशी, अच्छी हेल्थ और प्यार की कामना करता हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Filmy Official (@thefilmyofficial)

    एक्ट्रेस का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम

    सोमवार को राघव अपनी दुल्हन को अपने दिल्ली वाले घर लेकर पहुंचे। जहां उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया था। नई दुल्हन के स्वागत के लिए राघव का घर खूबसूरती से सजाया गया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ग्रीन कलर का सूट पहने दिखाई दी। इसके साथ उन्होंने गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहना था। उदयपुर में शादी के बाद अब इस कपल का रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में होने जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raghav And CM Bhagwant Dance: राघव चड्ढा ने अपनी बारात में किया था सीएम भगवंत संग भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल