Priyanka Chopra की मां से डिलीट करवाए थे फोटोज, परिणीति-राघव की शादी में सुरक्षा को लेकर पंडित ने खोले राज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के पुजारी अंकित बत्रा ने समारोह से जुड़े कई गोपनीय राज खोले हैं। ...और पढ़ें
-1779255223196_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में शादी की थी। लीला पैलेस में हुई ये शादी हाल के सालों में हुई सबसे गोपनीय सेलिब्रिटी शादियों में से एक थी। इस लैविश वेडिंग के चर्चे आज भी आम हैं।
अब, गायक और वैदिक पुजारी अंकित बत्रा जिन्होंने इस जोड़े के विवाह की रस्में संपन्न कराईं थीं ने समारोह से जुड़ी कई निजी बातें शेयर की हैं। पुजारी ने बताया कि सिक्योरिटी को लेकर इतनी सख्ती थीं कि वहां मौजूद मेहमानों के फोन से कई तस्वीरें डिलीट कराई गईं।
पंडित ने खोले राज
अंकित बत्रा ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Voice of Vows’ पर बताया कि उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई इस शादी में सुरक्षा किसी किले जैसी थी। हर तरफ पैपराजी मौजूद थे और शादी की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की वजह से राघव चड्ढा ने बदली पार्टी? नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ का बड़ा खुलासा
अंकित ने बताया कि शादी का माहौल जितना भव्य था, अंदर उतनी ही सख्ती थी। उन्होंने कहा-'यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा की मां को भी फोन से खींची गई तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा गया था। शादी की पवित्रता को लेकर सभी बेहद गंभीर थे। उन्होंने बताया कि फेरे पूरे 1 घंटा 20 मिनट में करवाए गए।
फेरों के समय भावुक हो गए थे लोग
अंकित के मुताबिक ये सिर्फ मंत्र पढ़ने वाली रस्म नहीं थी, बल्कि हर वचन और मंत्र का मतलब भी समझाया गया, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया था।
अंकित बत्रा ने बारात का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल सिर्फ मेहमान बनकर बारात में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि किसी परिवार वाले की तरह इसमें हिस्सा लिया। दोनों ने बारात में जमकर डांस किया और राघव को अपने कंधों पर उठा लिया था।
अंकित ने आगे कहा कि जयमाला और फेरों के दौरान माहौल इतना इमोशनल हो गया था कि वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गई थीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 फेम इस एक्ट्रेस को Raghav Chadha पर था क्रश, बोलीं- 'फिर उसने शादी कर ली...'
