विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan x Tiger Theme Song हुआ जारी, शाह रुख खान और सलमान खान कर रहे हैं फाइट, फैंस ने बताया- धमाकेदार

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 19 Apr 2023 02:46 PM (IST)

Pathaan x Tiger Theme Song पठान एक्स टाइगर थीम गाना बुधवार को यशराज फिल्म्स ने जारी किया है। इसे लेकर ...और पढ़ें

Pathaan x Tiger Theme Song: पठान एक्स टाइगर का थीम गाना रिलीज किया गया है।
Pathaan x Tiger Theme Song: पठान एक्स टाइगर का थीम गाना रिलीज किया गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan x Tiger Theme Song: बुधवार को यशराज फिल्म ने पठान एक्स टाइगर की थीम सॉन्ग जारी की है। इसमें शाह रुख खान और सलमान खान नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की हालिया रिलीज फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

पठान आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज के तले बनाई गई फिल्म है

पठान आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाई गई फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि जासूसी है। इसमें शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है। फिल्म में सलमान खान और शाह रुख खान भी नजर आए हैं। दोनों ने लगभग 3 दशक के बाद एक साथ किसी फिल्म में काम किया था। अब पठान का एक सीन जारी किया गया है। इसमें शाह रुख और सलमान को शूट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक साथ फाइटिंग कर रहे हैं।

सलमान खान और शाह रुख खान टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं

गौरतलब है कि दोनों जल्द टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस बीच यशराज ने बुधवार को पठान का थीम सॉन्ग जारी किया। इस गाने को विशाल-शेखर ने बनाया है। इसमें शाह रुख और सलमान नजर आ रहे हैं। फैंस सलमान और शाह रुख को साथ देखकर एक्साइटेड है।

पठान वर्सेस टाइगर टीम की फैंस ने सराहना की है

कई लोगों ने पठान वर्सेस टाइगर टीम की सराहना की है। इसके पहले खबर आई थी कि यह सलमान और शाह रुख खान की फिल्म होगी। आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेस पठान फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ होंगे और यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी तय कर ली गई है। दोनों पिछली बार करण-अर्जुन में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में नजर आनेवाले है

सलमान खान फिल्म अभिनेता है। वह जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आनेवाले है। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होनेवाली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।