यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Movies On OTT: एंटरटेन से भरपूर होगा वीकेंड, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से लेकर 'घुड़चड़ी' तक देख डालें ये फिल्में
सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर भी कई नई फिल्मों ने आज 9 अगस्त को दस्तक दी है। आने वाले वीकेंड पर दर्शकों को एंट ...और पढ़ें

HighLights
- इस वीकेंड ओटीटी पर देखें ये फिल्में
- थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक लिस्ट में शामिल
- दो फिल्मों ने आज दी ओटीटी पर दस्तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त के महीने में अभी तक दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ मूवी जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं। हालांकि, उनके रिलीज होने में अभी समय है। ऐसे में अगर आप इस वीकेंड पर कुछ इंटरेस्टिंग देखने का प्लान कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर घर बैठकर आसानी से देख सकते हैं।
इस लिस्ट में चंदू चैंपियन से लेकर फिर आई हसीन दिलरुबा समेत कई मूवीज शामिल हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर 3' के बोनस एपिसोड में इस किरदार की हो रही है वापसी, Ali Fazal ने बताया कब से शुरू होगा शो
चंदू चैंपियन (Chandu Champion)
कबीर खान के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है, जिसमें अभिनेता ने उन्हीं का किरदार निभाया है। बता दें कि मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
.jpg)
Photo Credit: Prime Video/Instagram
ऐसे में अगर आप स्पोर्ट्स एक्शन मूवी देखना चाहते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इस मूवी को रेंट फ्री कर दिया गया है।
फिर आई हसीन दिलरुबा (Phir Aayi Haseen Dilruba)
जयप्रद देसाई के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल स्टारर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जो आज 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ऐसे में इस वीकेंड पर थ्रिलर रोमांटिक फिल्म को भी एन्जॉय किया जा सकता है।

Photo Credit: Vikrant Massey/Instagram
घुड़चड़ी (Ghudchadi)
बिनॉय गांधी के निर्देशन में बनी 'घुड़चड़ी' ने भी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। 'घुड़चड़ी' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit: Sanjay Dutt/Instagram
ब्लडी इश्क (Bloody Ishq)
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी अविका गौर स्टारर फिल्म 'ब्लडी इश्क' ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक दी है।
यह भी पढ़ें: स्पेस में किन चुनौतियों का सामना कर रही हैं सुनीता विलियम्स? इन फिल्मों में दिखती है झलक