57 साल पुराने भोजपुरी लोकगीत का 'धमाल 4' में हुआ इस्तेमाल, जब चटनी ने संगीत में लगाया तड़का
57 साल पुराना लोकप्रिय भोजपुरी लोकगीत 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनीं' एक बार फिर चर्चा में है। यह गाना 'धमाल 4' के ट्रेलर में इस्तेमाल हुआ है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत और खाने का बहुत तगड़ा कनेक्शन है। अगर आपने कभी गौर किया होगा तो देखा होगा कि कई रेस्टोरेंट्स में अक्सर लाइट म्यूजिक बजता रहता है ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो ये आपके दिमाग को रिलेक्स करता है दूसरा आप इसे सुनते हुए ज्यादा खाना खा लेते हैं। संगीत हमारे स्वाद, हमारी भूख और यहां तक कि हमारे खाने के तरीके को भी बदल सकता है।
फिर क्यों वायरल हो रहा भोजपुरी गीत?
आज हम जिस खास गाने की बात करने वाले हैं वह सिर्फ अपनी धुन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी कहानी और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए भी जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं बेहद पॉपुलर गाने फुलौरी बिना चटनी कैसे बनीं की। ये गाना पॉपुलर भोजपुरी लोकगीत है जिसका इस्तेमाल शादियों और पार्टियों में गाकर तंज कसने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें- 90s का सुपरहिट गाना, रिकॉर्ड करने से प्रोड्यूसर ने कर दिया था मना; Salman Khan की वजह से बन गया कल्ट
धमाल 4 में हुआ इस्तेमाल
इस गाने को तीखी नोकझोंक दिखाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अब एक बार फिर से ये गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल इस पॉपुलर गाने का इस्तेमाल 'धमाल 4' (Dhamaal 4) के ट्रेलर में किया गया है जोकि फिल्म में फनी टाइमिंग को दर्शाता है। आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग 2 (Dabangg 2) में भी इस गाने का इस्तेमाल हुआ है जिसे ममता शर्मा ने गाया था।
क्या है फुलौरी बिना चटनी का इतिहास?
अगर इस गाने के इतिहास में जाएं तो आपको बता दें कि फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी एक बहुत ही लोकप्रिय पारंपरिक भोजपुरी लोकगीत है। इसका शाब्दिक अर्थ होता है, "चटनी के बिना फुलौरी (पकौड़ी) कैसे बनेगी?" यह गीत कैरेबियाई देशों में चटनी संगीत शैली का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध हुआ। फुलौरी बिना चटनी' (Fulauri Bina Chatni) गाना सबसे पहले त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) के प्रसिद्ध भारतवंशी गायक सुंदर पोपो (Sundar Popo) ने गाया था।
खबरें और भी
उन्होंने 1969 में इस बेहद लोकप्रिय चटनी म्यूज़िक (Chutney Music) गीत को रिकॉर्ड और रिलीज किया था। भारत में ये गाना सबसे पहले भोजपुरी में रिकॉर्ड हुआ जिसे कल्पना पटवारी ने गाया। इसका सिर्फ ऑडियो यूट्यूब पर मौजूद है जिसे 1.7 मिलियन व्यूज मिले हैं।