दीपिका पादुकोण के Spirit से बाहर होते ही एक और दिग्गज कलाकार हुआ आउट, क्रिएटिव डिफरेंस बनी बड़ी वजह?
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में कास्टिंग को लेकर लगातार बदलाव हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाहर होने ...और पढ़ें

प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी (फोटो- इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की स्पिरिट (Spirit) से दीपिका (Deepika Padukone) के बाहर होने के बाद कई सारे बदलाव सुनने को मिले। फिल्म आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती है। प्रभास के अलावा फिल्म का हर किरदार इधर से उधर हो रहा है। दीपिका पादुकोण के आउट होने के बाद खबर आई कि फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है। अब स्पिरिट को लेकर एक नया विवाद तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।
हैदराबाद में चल रही है शूटिंग
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और यह एक्शन से भरपूर फिल्म अब अपने भव्य पैमाने और स्टार पावर के अलावा अन्य कारणों से भी सुर्खियों में है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रकाश राज, जिन्हें शुरुआत में फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जगह दी गई थी कथित तौर पर इस प्रोजेक्ट से हटा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- खतरे में Prabhas का करियर, अपकमिंग 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे जोरदार वापसी?
दमदार होगा प्रकाश राज का रोल?
फिल्म 'स्पिरिट' से उनके जुड़ाव ने शुरुआत से ही काफी चर्चा बटोरी थी, खासकर फिल्म के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी। इससे इस बात का संकेत मिला था कि फिल्म में उनका एक महत्वपूर्ण और पावरफुल किरदार होगा।
-1770567212997.jpg)
किस वजह से बाहर हुए एक्टर?
हालांकि, खबरों ने इस बात का इशारा भी किया है कि सेट पर कुछ ऐसा घटित हुआ है जिससे प्रभास नाराज नजर आए। लेटेस्ट रिपोरेट के अनुसार प्रकाश राज और वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन के शूट को लेकर तीखी बहस हुई है। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि अभिनेता और फिल्म निर्माताओं के बीच तनाव पैदा हो गया। अटकलों को और हवा देते हुए यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान दिग्गज कलाकार के व्यवहार से प्रोडक्शन टीम खास नाराज थी, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, प्रकाश राज और फिल्म निर्माताओं में से किसी ने भी अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।