'अगर आस-पास अंधेरा...'Batwara 1947 के बीच प्रीति जिंटा ने पुरानी तस्वीर के साथ लिखी दिल छूने वाली बात
'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) में हमीदा के किरदार में नजर आने वाली प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर दर्शकों को इमोशनल कर दिया।
-1786714218915_m.webp)
प्रीति जिंटा ने शेयर की पुरानी तस्वीर
HighLights
प्रीति जिंटा ने शेयर की पुरानी तस्वीर
बंटवारा 1947 में एक्ट्रेस ने निभाया हमीदा का किरदार
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रीति जिंटा ने लगभग 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और वो भी सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 के साथ। फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है और इस बीच प्रीति ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी जिसने उनके साथ-साथफैंस को भी इमोशनल कर दिया।
प्रीति ने शेयर की पुरानी तस्वीर
बॉलीवुड डीवा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लुक टेस्ट की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। प्रीति फ्लोरल बॉर्डर वाली सिंपल साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने साड़ी के पल्लू से अपना सिर भी ढका हुआ था। उनके वेवी हेयर और सोने की चूड़ियां उनके सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लुक को और भी खास बना रही थीं।
यह भी पढ़ें- पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Batwara 1947 तोड़ेगी 'गदर 2' का रिकॉर्ड? इतने करोड़ से Sunny Deol की फिल्म करेगी ओपनिंग
उन्होंने लिखा, 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) की रिलीज से ठीक पहले, मैं उस समय को याद करना चाहती थी जहां से सब कुछ शुरू हुआ था। यह फोटो लुक टेस्ट के दौरान ली गई थी, जहां मैंने पहली बार 'हमीदा' के किरदार की झलक देखी और महसूस की'।

प्रीति ने लिखा इमोशनल नोट
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए, रूमी के इन मशहूर शब्दों से 'हमीदा' का बहुत सुंदर वर्णन होता है, 'अगर आस-पास सब कुछ अंधेरा लगे, तो फिर से देखो, हो सकता है कि रोशनी तुम ही हो।' 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' के लिए आप सभी से आपके नजदीकी सिनेमाघर में मुलाकात होगी! टिंग!'
-1786714358355.webp)
8 साल बाद पर्दे पर एक्ट्रेस की वापसी
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' से प्रीति जिंटा 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 2018 में आई 'भैयाजी सुपरहिट' (जिसमें वह सनी देओल के साथ थीं) के बाद यह उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है।
फिल्म की कास्ट में सनी देओल (Sunny Deol) और शबाना आजमी (Shabana Azmi), कनिका कपूर, करण देओल, अली फजल, खुशी हजारे और अभिमन्यु सिंह शामिल हैं। आमिर खान ने 'आमिर खान प्रोडक्शन्स' के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

