'अमिताभ-रेखा की फिल्म फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखूंगा...', पृथ्वीराज सुकुमारन ने रखी अपनी बात
पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि अगर रेखा और अमिताभ बच्चन की फिल्म बनती है तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे।

आज की फिल्मों पर बोले पृथ्वीराज। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
करीना और पृथ्वीराज ने दर्शकों की बदलती पसंद पर की चर्चा
पृथ्वीराज सुकुमारन ने अमिताभ-रेखा का दिया उदाहरण
करीना और पृथ्वीराज आगामी फिल्म दायरा में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सिर्फ बड़ी स्टार कास्ट के बदौलत दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचना आसान नहीं है। सिनेमाघरों में कौन सी फिल्म चलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। हाल ही में, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने भी इसी बारे में बात की है।
एक हालिया इंटरव्यू में पृथ्वीराज सुकुमारन ने सही कहानी का चुनाव और दर्शकों की पसंद को समझने की जरूरत है। उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी है।
फिल्मों की सफलता पर बोलीं करीना
युवा शो में करीना कपूर खान ने आज के दर्शकों को समझते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के दर्शक अक्सर जितना समझा जाता है, उससे कहीं ज्यादा समझदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए किसी यंग एक्टर-एक्ट्रेसेस को कास्ट करने का फॉर्मूला हमेशा काम नहीं करता है क्योंकि दर्शक अब मजबूत कहानियों और दिलचस्प नैरेटिव की तलाश में रहते हैं।
पृथ्वीराज ने अमिताभ-रेखा का दिया उदाहरण
करीना कपूर खान की बात पर सहमति जताते हुए पृथ्वीराज ने अमिताभ और रेखा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "अगर संजय लीला भंसाली अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ कोई फिल्म बनाते हैं, तो मैं निश्चित रूप से उसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखूंगा।"

पृथ्वीराज-करीना की आगामी फिल्म
पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान की आगामी फिल्म दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों इसका प्रमोशन कर रहे हैं। यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है जिसमें करीना डीसीपी की भूमिका निभा रही हैं। पृथ्वीराज भी डीसीपी बने हुए हैं।
कहानी एक ऐसे भयानक अपराध के बाद शुरू होती है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, जिससे लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। करीना और पृ्थ्वीराज इस केस को सुलझाने की कोशिश में जुट जाते हैं।
यह भी पढ़ें- 'परिवार से अलग हूं,' कपूर खानदान को लेकर Kareena Kapoor की दो टूक, 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर खोला राज
यह भी पढ़ें- '4 डायलॉग बोलने से कोई पुलिसवाला...', दायरा की डायरेक्टर Meghna Gulzar का बॉलीवुड के 'ढोंग' पर तीखा हमला!
