Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: पति निक जोनस की चीयरलीडर बनकर कॉन्सर्ट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, सामने आया शानदार वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 05:05 PM (IST)

    Priyanka Nick Video प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती है। वह अपने काम के साथ-साथ पति और बेटी के लिए भी बखूबी वक्त निकालना ...और पढ़ें

    Priyanka, citadel, priyanka chopra, priyanka chopra nick, priyanka nick, nick jonas concert, priyanka nick video
    Priyanka, citadel, priyanka chopra, priyanka chopra nick, priyanka nick, nick jonas concert, priyanka nick video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Nick Video: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) को लेकर काफी छाई हुई है। एक्ट्रेस इस सीरीज का प्रमोशन करने पिछले दिनों अपनी फैमिली के साथ इंडिया भी आई थी। सालों बाद अपने देश आकर एक्ट्रेस काफी कुछ एन्जॉय भी किया था। इसी बीच अब पीसी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वह पति निक के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची।

    निक के कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेज में से एक है, जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती है। वह अपने काम के साथ-साथ पति और बेटी के लिए भी बखूबी वक्त निकालना जानती हैं। बीती रात एक्ट्रेस ने अपने काम से कुछ वक्त निकालकर न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे प्रियंका निक के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमे वह खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के साथ कॉन्सर्ट में सीरीज सिटाडेल के शो रनर डेविड वील और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जो रूसो भी नजर आए।

    निक जोनस ने की प्रियंका की तारीफ

    एक अन्य वीडियो में निक अपने कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका का नाम लेते नजर आए। उन्होंने कहा, यहां मेरे घर में, हमारा घर, मेरी पत्नी प्रियंका यहां है। सिंगर की ये बात सुन वहां मौजूद पूरी भीड़ ने जोर-जोर से हूटिंग करती नजर आई। इस वीडियो पर अब यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- निक का अपनी खूबसूरत पत्नी के लिए इतना प्यार दिखाना बहुत प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक बेहद प्यार करने वाले पति के लिए एक सपोर्टिव वाइफ।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    मेट गाला में जलवा दिखाएगी पीसी

    सीरीज रिलीज होने के बाद प्रियंका चोपड़ा मेट गाला के रेड कारपेट पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी बीते दिनों मार्क ने अपने ट्विटर हैंडल दी थी। उन्होंने लिखा था 'कंफर्म. प्रियंका चोपड़ा ने अभी मुझे बताया कि वह सोमवार को मेट गाला में होंगी। इतना ही नहीं मार्क ने यह भी बताया है कि प्रियंका ने उनसे अपने लुक को लेकर भी बात की जो, थीम बेस्ड होगा।