विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra की बेटी मालती ने मनाया पहला रक्षा बंधन, परिणीति मौसी के बेटे नीर के लिए भेजी राखी

Published: Sun, 30 Aug 2026 12:43 PM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा ने अपने कजिन भाई नीर के लिए राखी भेजी है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा की बेटी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने मनाया रक्षा बंधन

  2. कजिन भाई नीर के लिए भेजी राखी

  3. परिणीति चोपड़ा का बेटा है नीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा बंधन का खास पर्व समाप्त हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा जगत के फिल्मी सितारों में राखी के फेस्टिवल की धूम देखने को मिली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार का जश्न अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तरफ से मनाया गया है। 

मालती ने विदेश से अपने कजिन भाई नीर (Parineeti Chopra Son) के लिए राखी है। इसकी जानकारी नीर की मां और बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने मनाया रक्षा बंधन

परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा दोनों कजिन सिस्टर्स हैं। राखी के इस खास मौके पर प्रियंका की लाडली मालती की तरफ से परिणीति मौसी के बेटे नीर के लिए राखी भेजी गई है। ये पहला मौका है, जब प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने रक्षा बंधन का खास फेस्टिवल सेलिब्रेट किया है।

यह भी पढ़ें- 'ये यहां नॉर्मल नहीं है...' Priyanka Chopra की मां ने कृति सेनन के राखी ऐड पर किया रिएक्ट, आउटफिट पर हुआ था बवाल

parineeti chopra son rakhi

मालती द्वारा नीर के लिए भेजी गई राखी की झलक परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर की है। जिसमें लिखा है- मेरी पहली राखी के लिए धन्यवाद मालती दीदी, ढेर सारा प्यार, नीर। परिणीति की इस इंस्टा स्टोरी को  उनकी बड़ी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा  ने इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर की और लिखा- दीदी तुम्हें बहुत प्यार करती हैं बेबी नीर।

priyanka chopra daughter rakhi celebration (1)

इस तरह से परिणीति चोपड़ा के लाडले नीर ने अपनी कजिन सिस्टर मालती संग पहला रक्षा बंधन का त्योहार मनाया है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका की बेटी द्वारा इस तरह से इंडियन फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना हर किसी रास आया है। 

परिणीति और राघव का लाडला नीर

24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने शादी रचाई। इसके करीब दो साल बाद 25 अक्टूबर 2025 को उनके घर बेटे नीर का जन्म हुआ। जल्द ही परिणीति और राघव का लाडला अपना पहला जन्मदिन मनाता हुआ नजर आएगा। 

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को नहीं, Akshay Kumar को रातों-रात किया गया था फिल्म से बाहर; 20 साल बाद निर्माता ने खोल राज