'ये यहां नॉर्मल नहीं है...' Priyanka Chopra की मां ने कृति सेनन के राखी ऐड पर किया रिएक्ट, आउटफिट पर हुआ था बवाल
कृति सैनन के राखी ऐड में डीप नेक ब्लाउज पर हुए विवाद के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस पर अपनी राय दी है।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) के राखी ऐड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक्ट्रेस ने इसमें एक डीप नेक ब्लाउज पहना था जिसको लेकर उन्हें लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि अब इस ऐड को यूट्यूब से हटा लिया गया है।
कृति ने इसके बचाव में एक पोस्ट के जरिए कहा कि पारंपरिक फैशन समय के साथ विकसित हुआ है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि महिलाओं को आज भी यह क्यों बताया जाता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने व्यक्तिगत पसंद के महत्व पर जोर दिया।
मधु चोपड़ा ने क्या दी राय?
अब ऑनलाइन हो रहे इस डिबेट में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने रिएक्ट किया और अपनी राय रखी है। 28 अगस्त को मुंबई में एक कार्यक्रम में मधु से विज्ञापन में अभिनेत्री के पहनावे के बारे में पूछा गया।
व्यक्तिगत पसंद और फैशन के विचार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'एक दायरे के अंदर रहते हैं... माई बॉडी, माई च्वाइस करना अच्छा है, पर वह दायरा जरूर रखो। आप अपनी गरिमा को कैसे बनाए रखते हैं और दूसरों के मूल्यों का सम्मान कैसे करते हैं, यह बहुत मायने रखता है।'
View this post on Instagram
शौक के लिए पहनते हैं बच्चे - मधु
उन्होंने आगे बताया कि कुछ आउटफिट्स उन जगहों पर पहने जा सकते हैं जहां उन्हें सामान्य माना जाता है। मधु ने आगे कहा,'पर ये यहां सामान्य नहीं है। यह कहते हुए खेद है, हमारे बच्चे भी पहनते हैं, काम के लिए पहनते हैं, शौक के लिए पहनते हैं।'
मधु ने यह भी सुझाव दिया कि किसी आउटफिट को कैसे देखा जाता है, इसमें सौंदर्यशास्त्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला,'अगर सौंदर्य की दृष्टि से अच्छा होता है तो सब कुछ अच्छा लगता है। पर ये थोड़ा सौंदर्य की दृष्टि से नहीं था ना इसलिए।'
मधु चोपड़ा ने अपनी बात रख दी है। हालांकि कृति सेनन का अभी इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले Orlando Bloom ने छोड़ी फिल्म; क्रू मेंबर्स में नाराजगी
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को नहीं, Akshay Kumar को रातों-रात किया गया था फिल्म से बाहर; 20 साल बाद निर्माता ने खोल राज
